Apple Watch पर उच्च रक्तचाप से जुड़ी सूचनाएँ प्राप्त करें

आप अपने हृदय डेटा का विश्लेषण करने के लिए Apple Watch पहन सकते हैं, जिसका इस्तेमाल संभावित उच्च रक्तचाप के संकेतों का पता लगाने के लिए किया जा सकता है (समर्थित मॉडल पर उपलब्ध; सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं*)।

यदि आपकी Apple Watch उच्च रक्तचाप के पैटर्न को डिटेक्ट करती है, तो आपको अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से चर्चा करने के लिए एक सूचना प्राप्त होगी। आपको 7 दिनों की अवधि में माप लेने के लिए किसी तृतीय-पक्ष ब्लड प्रेशर कफ़ का उपयोग करने के लिए भी संकेत दिया जाएगा। आप सुबह और शाम के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

हृदय गति सूचना जो संभावित उच्च रक्तचाप इंगित कर रही है।

महत्वपूर्ण : आपकी Apple Watch कोई मेडिकल डिवाइस नहीं और इसका इस्तेमाल रोग निदान करने, उपचार या उच्च रक्तचाप की निगरानी के लिए अपने डॉक्टर से बात करने के विकल्प के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। Apple Watch दिल के दौरे का पता नहीं लगा सकती है या उच्च रक्तचाप के हर मामले की पहचान नहीं कर सकती है। अगर आपमें उच्च रक्तचाप होने का पता लगा है या अगर आपकी उम्र 22 वर्ष से कम है, तो उच्च रक्तचाप की सूचनाएँ इस तरह के उपयोग के लिए नहीं है। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की सूचनाओं का भी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

उच्च रक्तचाप की सूचनाएँ सेटअप करें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. ऊपर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।

  3. सेहत जाँचसूची पर टैप करें, "उच्च रक्तचाप की सूचना" के नीचे सेटअप करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

ब्लड प्रेशर लॉग सेटअप करें

जब आपको उच्च रक्तचाप की सूचना मिलती है, तो आपको एक ब्लड प्रेशर कफ़ लेने और 7 दिनों तक दिन में दो बार अपना ब्लड प्रेशर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें बटन पर टैप करें, “ह्रदय” पर टैप करें, फिर “ब्लड प्रेशर” पर टैप करें।

  3. ब्लड प्रेशर पर टैप करें, ब्लड प्रेशर लॉग के नीचे "शुरू करें" पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    आपको जागने के बाद और सोने से ठीक पहले अपना ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड करने के लिए रिमाइंडर शेड्यूल करने के लिए कहा जाएगा।

अपना ब्लड प्रेशर लॉग करें

अपना ब्लड प्रेशर मापने के लिए, अपनी बाजू पर कफ़ लगाएँ, फिर निर्देशों का पालन करें। अपना ब्लड प्रेशर मापने के बाद, आप इसे अपने iPhone पर सेहत ऐप में लॉग कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें बटन पर टैप करें, “ह्रदय” पर टैप करें, फिर “ब्लड प्रेशर” पर टैप करें।

  3. ब्लड प्रेशर पर टैप करें, फिर ब्लड प्रेशर लॉग के नीचे "माप जोड़ें" पर टैप करें।

  4. निम्नलिखित काम करें :

    • तिथि और समय बदलें : तिथि और समय पर टैप करें, फिर बदलाव करें।

    • सिस्टोलिक और डायस्टोलिक वैल्यू दर्ज करें : सिस्टोलिक और डायस्टोलिक के आगे टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर वैल्यू दर्ज करें।

  5. जब काम पूरा हो जाए, तब पूर्ण बटन पर टैप करें।

उच्च रक्तचाप सूचनाएँ बंद करें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. ऊपर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।

  3. सेहत जाँचसूची पर टैप करें, "उच्च रक्तचाप सूचनाएँ" पर टैप करें, फिर "उच्च रक्तचाप सूचनाएँ" बंद करें।

*उच्च रक्तचाप सूचनाओं के फ़ीचर की उपलब्धता के बारे में जानकारी के लिए, watchOS फ़ीचर उपलब्धता देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.