इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर संगीत जोड़ें

जब आप अपनी Apple Watch पर संगीत जोड़ते हैं तो आप उन्हें कहीं से भी सुन सकते हैं, भले ही आपके पास अपना iPhone न हो।

आप अपने iPhone पर Apple Watch ऐप का इस्तेमाल करके अपनी Apple Watch पर विशेष प्लेलिस्ट और ऐल्बम जोड़ सकते हैं। अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो सीधे अपनी Apple Watch पर संगीत ऐप के साथ संगीत भी जोड़ सकते हैं।

अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो आपको अपनी Apple Watch पर संगीत जोड़ने के लिए किसी विशेष संगीत को चुनने की ज़रूरत नहीं है। आपने हाल ही में जो संगीत सुना है, वह ऑटोमैटिकली जुड़ जाता है। (अगर आपने कुछ नहीं सुना है, तो Apple Music द्वारा सुझाया गया संगीत जोड़ लिया जाता है।)

अपने iPhone का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ें

  1. अपने iPhone पर Apple Watch ऐप में जाएँ।

  2. “मेरी घड़ी” पर टैप करें, फिर संगीत पर टैप करें।

  3. प्लेलिस्ट और ऐल्बम के नीचे संगीत जोड़ें पर टैप करें।

  4. उन ऐल्बम और प्लेलिस्ट पर नैविगेट करें, जिन्हें आपको अपनी Apple Watch पर सिंक करना है, फिर उन्हें प्लेलिस्ट और ऐल्बम पंक्ति में जोड़ने के लिए सूची जोड़ें बटन पर टैप करें।

जब Apple Watch आपके iPhone के पास होती है, तो संगीत जोड़ा जाता है।

नुस्ख़ा : अपने iPhone पर संगीत ऐप का इस्तेमाल करके विशेष रूप से संगीत के लिए प्लेलिस्ट बनाएँ, जिन्हें आपको अपनी Apple Watch पर सुनना है— उदाहरण के लिए, संगीत जो वर्कआउट के दौरान आपको प्रेरित करता है। Apple सहायता आलेख Apple Music ऐप में प्लेलिस्ट कैसे बनाएँ देखें।

अपनी Apple Watch का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ें

अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो आप अपनी Apple Watch का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ सकते हैं।

  1. अपनी Apple Watch में संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. होम स्क्रीन पर, उस संगीत पर नैविगेट करें जिसे आपको जोड़ना है।

    या होम स्क्रीन से, वापस जाएँ बटन पर टैप करें, खोजें पर टैप करें, फिर जोड़ने के लिए संगीत खोजें।

  3. किसी प्लेलिस्ट या ऐल्बम पर टैप करें, अधिक विकल्प बटन पर टैप करें, फिर “लाइब्रेरी में जोड़ें” पर टैप करें।

    एक संदेश पुष्टि करता है कि आइटम जोड़ा गया है।

    नोट : इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होने पर, आप Apple Watch में जोड़े गए संगीत को स्ट्रीम कर सकते हैं। इंटरनेट से कनेक्टेड न होने पर संगीत चलाने के लिए, आपको पहले इसे डाउनलोड करना होगा।

  4. Apple Watch से संगीत डाउनलोड करने के लिए, फिर से अधिक विकल्प बटन पर टैप करें, फिर डाउनलोड करें पर टैप करें।

नोट : जब आपकी Apple Watch बिजली से कनेक्टेड नहीं होती है, तो उस समय संगीत डाउनलोड करने से सामान्य से ज़्यादा बैटरी ख़र्च होती है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.