इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch के लिए बैंड की देखभाल संबंधी जानकारी

Apple Watch के लिए कई थर्ड पार्टी ऐक्सेसरी बैंड बनाती हैं। ऐसे बैंड ठीक से फ़िट नहीं हो सकते हैं; यह Apple Watch रिस्ट डिटेक्ट फ़ीचर में बाधा डाल सकते हैं; दिशासूचक में बाधा डाल सकते हैं; इनमें ऐसी सामग्री हो सकती है जो त्वचा की संवेदनशीलता या अन्य सेहत संबंधी चिंताएँ पैदा कर सकती है और ऐसे बैंड Apple Watch को नुक़सान भी पहुँचा सकते हैं। बेहतर नतीजों के लिए, केवल Apple ब्रांड या Apple-अधिकृत बैंड का ही इस्तेमाल करें।

Apple ब्रांड के बैंड साफ़ करने का तरीक़ा। सफ़ाई करने से पहले Apple Watch से बैंड हटा दें। Apple Watch बैंड हटाएँ, बदलें और बाधें देखें।

नोट : यह सफ़ाई संबंधी जानकारी केवल Apple ब्रांड के बैंड पर ही लागू होती है। दूसरे सभी बैंड के लिए, बैंड के साथ दी गई देखभाल संबंधी जानकारी का पालन करें।

बैंड के लेदर वाले हिस्से को घर्षण रहित, लिंट-मुक्त कपड़े से साफ़ करें और उसे ताज़े पानी से हल्का गीला करें (अगर आवश्यक हो)। सफ़ाई के बाद, बैंड को Apple Watch पर दोबारा जोड़ने से पहले उसे हवा में अच्छी तरह सूखने दें। लेदर बैंड को सीधे धूप, उच्च तापमान या उच्च नमी में न रखें। लेदर के बैंड को पानी में न भिगोएँ। लेदर के बैंड जल प्रतिरोधी नहीं होते।

अन्य सभी बैंड और क्लैप्स को घर्षण रहित, लिंट-मुक्त कपड़े से साफ़ करें और उसे ताज़े पानी से हल्का गीला करें (अगर आवश्यक हो)। Apple Watch पर दोबारा जोड़ने से पहले बैंड को घर्षण रहित, लिंट-मुक्त कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। स्टेनलेस स्टील के बैंड जल प्रतिरोधी नहीं होते।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.