इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

NETWORKDAYS

NETWORKDAYS फ़ंक्शन दो तिथियों के बीच कार्य दिनों की संख्या दर्शाता है। सप्ताहांत और अन्य निर्दिष्ट तिथियों को कार्य दिनों में शामिल नहीं किया जाता है।

NETWORKDAYS(start-date, end-date, exclude-dates)

start-date: प्रारंभिक तिथि। start-date तिथि/समय मान (समय का हिस्सा नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग है।

end-date: समाप्ति तिथि। end-date तिथि/समय मान (समय के हिस्से को नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग है।

exclude-dates: अन्य तिथियों का वैकल्पिक संग्रह, जिसे गणना से बाहर रखा जाना चाहिए। exclude-dates में तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग होना चाहिए।

उदाहरण

मान लीजिए कि 11 नवंबर, 2009 और 26 नवंबर, 2009 अवकाश है। यदि ये दो मान सेल B2 और B3 में दर्ज किए जाते हैं, तो आप क्रमशः निम्न फ़ॉर्मूला का उपयोग कर उपर्युक्त अवकाशों को छोड़कर, नवंबर 2009 में कार्य दिनों की संख्या ज्ञात कर सकते हैं :

=NETWORKDAYS("01/11/2009","30/11/2009",B2:B3) 19d दर्शाता है, जो सप्ताहांत और दो अवकाशों को छोड़कर नवंबर 2009 में कार्य दिनों की संख्या है।

यह भी देखेंDATEDIFDAYS360WORKDAY
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.