इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

WORKDAY

WORKDAY फ़ंक्शन तिथि/समय मान को दर्शाता है जो दी गई तिथि के पहले या बाद में कार्य दिनों की दी गई संख्या है। सप्ताहांत और अन्य निर्दिष्ट तिथियों को कार्य दिनों में शामिल नहीं किया जाता है।

WORKDAY(date, work-days, exclude-dates)

date: तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग

work-days: संख्या मान कार्य दिनों की संख्या दर्शाता है। work-days धनात्मक मान होता है यदि इच्छित तिथि date के बाद हो और ऋणात्मक मान होता है यदि इच्छित तिथि date के पहले हो।

exclude-dates: अन्य तिथियों का वैकल्पिक संग्रह, जिसे गणना से बाहर रखा जाना चाहिए। exclude-dates में तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग होना चाहिए।

उदाहरण

मान लीजिए कि 11 नवंबर, 2009 और 26 नवंबर, 2009 अवकाश है। यदि ये दो मान सेल B2 और B3 में दर्ज किए जाते हैं, तो आप क्रमशः निम्न फ़ॉर्मूला का उपयोग कर उपर्युक्त अवकाशों को छोड़कर 1 नवंबर, 2009 के बाद बीसवें कार्य दिन की तिथि ज्ञात कर सकते हैं :

=WORKDAY("01/11/2009", 20, B2:B3) 1 दिसंबर 2009 दर्शाता है, 01/11/2009 के 20 दिन बाद आने वाला कार्य दिन, सप्ताहांत और 2 अवकाशों को छोड़कर।

यह भी देखेंNETWORKDAYS
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.