इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

STDEVP

STDEVP फ़ंक्शन सांख्यिक मानों के सेट के जनसंख्या (सही) प्रसरण पर आधारित मानक विचलन, जो कि परिक्षेपण का माप है, को दर्शाता है।

STDEVP(value, value…)

value: संख्या मान, तिथि/समय मान या अवधि मान या इन मान प्रकारों का संग्रहसभी मान समान मान प्रकार के होने चाहिए और कम से कम दो मान आवश्यक हैं।

value…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त मानों या मानों के संग्रहों को शामिल करें।

नोट्स

  • निर्दिष्ट मानों द्वारा पूरे संग्रह या जनसंख्या के केवल प्रतिमान को दर्शाने पर STDEVP का उपयोग करना उचित है। यदि आपके द्वारा विश्लेषित किए जा रहे मान, बड़ी जनसंख्या के नमूने को दर्शाते हैं तो STDEV फ़ंक्शन का उपयोग करें।

  • यदि आप स्ट्रिंग मानों या बूलियन मानों को संगणन में शामिल करना चाहते हैं तो STDEVPA फ़ंक्शन का उपयोग करें।

  • मानक विचलन, VARP फ़ंक्शन के द्वारा दर्शाया गया प्रसरण का वर्ग मूल है।

उदाहरण

मान लीजिए आपने पाँच छात्रों के समूह की छोटी-सी कक्षा में पाँच जाँच कीं। इस जनसंख्या डेटा का उपयोग करके आप STDEVP फ़ंक्शन का उपयोग जाँच प्राप्तांकों के सबसे चौड़े परिक्षेपण की जाँच को निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं। यह संभवतः अभ्यास नियोजन, संभावित समस्या प्रश्नों की पहचान करने या अन्य विश्लेषण को निर्धारित करने में उपयोगी हो सकता है।

आपके द्वारा कॉलम A से E तक प्रत्येक छात्र के जाँच प्राप्तांकों को रिक्त टेबल में और पाँच छात्रों के प्राप्तांक पंक्ति 1 से पंक्ति 5 में दर्ज किया जाता है। टेबल निम्नलिखित रूप से दिखाई देगा।

 

A

B

C

D

E

1

75

82

90

78

84

2

100

90

95

88

90

3

40

80

78

90

85

4

80

35

95

98

92

5

90

98

75

97

88

=STDEVP(A1:A5) लगभग 20.3960780543711 दर्शाता है, जो जाँच 1 के परिणाम का मानक विचलन है।

=STDEVP(B1:B5) लगभग 21.9453867589523 को दर्शाता है, जो कि जाँच 2 के परिणामों का मानक विचलन है।

=STDEVP(C1:C5) लगभग 8.49941174435031 को दर्शाता है, जो कि जाँच 3 के परिणामों का मानक विचलन है।

=STDEVP(D1:D5) लगभग 7.22218803410711 को दर्शाता है, जो कि जाँच 4 के परिणामों का मानक विचलन है।

=STDEVP(E1:E5) लगभग 2.99332590941915 को दर्शाता है, जो कि जाँच 5 के परिणामों का मानक विचलन है।

जाँच 2 में अधिकतम विचलन (मानक विचलन, परिक्षेपण का मापन है) था और उसके बाद जाँच 1। अन्य तीन जाँचों में निम्न परिक्षेपण था।

उदाहरण—सर्वेक्षण परिणाम

इसका उदाहरण और सर्वेक्षण के परिणामों पर लागू कई अन्य सांख्यिकीय फ़ंक्शनों को देखने के लिए COUNTIF फ़ंक्शन देखें।

यह भी देखेंCOUNTIFSTDEVSTDEVASTDEVPAVARVARAVARPVARPA
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.