इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

LARGE

LARGE फ़ंक्शन संग्रह के भीतर nवाँ-सबसे बड़ा मान दर्शाता है। सबसे बड़े मान को 1 के रूप में क्रमबद्ध या रैंक किया जाता है।

LARGE(value-set, ranking)

value-set: मानों का संग्रहvalue-set में संख्या मान, तिथि/समय मान या अवधि मान शामिल होने चाहिए। सभी मान समान मान प्रकार के होने चाहिए।

ranking: आप जिस मान को रिट्रीव करना चाहते हैं, उसकी आकार श्रेणी को दर्शाने वाला संख्या मान। ranking 1 से लेकर value-set में मानों की संख्या के बीच की श्रेणी में होना चाहिए।

नोट्स

  • रैंकिंग 1 संग्रह की सबसे बड़ी संख्या रिट्रीव करती है, 2 दूसरी सबसे बड़ी संख्या, इत्यादि। संग्रह में शामिल किए गए मान जो एकसमान होते हैं उनको एससाथ रैंक किया जाता है, लेकिन वे परिणाम को प्रभावित करते हैं।

  • धनु कोष्ठक में सेट किए गए असन्निकट मान को घेर लें।

उदाहरण

मान लीजिए निम्नलिखित टेबल में आपके 20 छात्रों के इस सत्र के संचयी जाँच प्राप्तांक हैं। (डेटा को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि यह मूल रूप से 20 अलग पंक्तियों में रहा होगा।)

A

B

C

D

E

1

30

75

92

86

51

2

83

100

92

68

70

3

77

91

86

85

83

4

77

90

83

75

80

=LARGE(A1:E4, 1) 100 दर्शाता है, जो सबसे बड़ा संचयी जाँच प्राप्तांक (सेल B2) है।

=LARGE(A1:E4, 2) 92 दर्शाता है, जो दूसरा सबसे बड़ा संचयी जाँच प्राप्तांक (या तो सेल B2 या सेल C2) है।

=LARGE(A1:E4, 3) 92 दर्शाता है, जो तीसरा सबसे बड़ा संचयी जाँच प्राप्तांक क्योंकि यह दो बार (सेल C1 और C2) दिखाई देता है।

=LARGE(A1:E4, 6) 86 दर्शाता है, जो छठा सबसे बड़ा संचयी जाँच प्राप्तांक है (क्रम 100, 92, 92, 91, 90, फिर 86)।

यह भी देखेंMAXRANKSMALL
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.