इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

SUM

SUM फ़ंक्शन, संख्याओं के संग्रह के योग को परिणाम के रूप में दर्शाता है।

फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन के उपयोग की मूलभूत बातें जानने के लिए फ़ॉर्मूला ओवरव्यू और फ़ंक्शन ओवरव्यू देखें।

SUM(value, value…)

value: संख्या मान, तिथि/समय मान या अवधि मान होता है। सभी मान समान मान प्रकार के होने चाहिए।

value…: वैकल्पिक रूप से एक या अधिक अतिरिक्त मानों को शामिल करें।

नोट्स

  • किसी भी संदर्भित सेल में केवल सांख्यिक मान होने चाहिए।

  • एक मामला ऐसा भी होता है, जिसमें सभी मानों का एक समान मान प्रकार का होना आवश्यक नहीं होता है। यदि एक तिथि/समय मान शामिल किया जाता है, तो किन्हीं भी संख्या मानों को दिनों की संख्या माना जाता है तथा सभी संख्याएँ और अवधि मान तिथि/समय मान में जोड़े जाते हैं।

  • तिथि/समय मानों को एक साथ जोड़ा नहीं जा सकता, इसलिए केवल एक तिथि/समय मान (जैसा कि ऊपर बताया गया है) की अनुमति है।

  • मान एकल सेल, सेल की श्रेणी में हो सकते हैं या वितर्क के रूप में सीधे फ़ंक्शन में शामिल किए जा सकते हैं।

  • आप विस्तारशील रेंज का उपयोग करके रनिंग टोटल (जिसे संचयी योग भी कहते हैं) भी बना सकते हैं, जो निरपेक्ष (स्थिर) और सापेक्ष सेल संदर्भों के संयोजन का उपयोग करता है। रनिंग टोटल विशेष रूप से तब उपयोगी होता है यदि समय के साथ आपके डेटा के बदलने की संभावना है। उदाहरण के लिए, आप रनिंग टोटल का उपयोग कर सकते हैं ताकि आप अपने टेबल में प्रत्येक महीने में बिक्रियाँ जोड़ते जाने के साथ-साथ कुल बिक्रियों को बदलते हुए देख सकें। निरपेक्ष और सापेक्ष सेल संदर्भों के बारे में अधिक जानने के लिए फ़ॉर्मूला के सेलों का संदर्भ लें देखें।

उदाहरण

निम्नलिखित टेबल स्टोर में मौजूद अलग-अलग तरह के फलों की बिक्रियों पर नज़र रखती है :

A

B

C

1

फल

राशि

क़िस्म

2

ब्लूबेरी

10

बेर

3

रास्पबेरी

20

बेर

4

स्ट्रॉबेरी

60

बेर

5

नींबू

10

साइट्रस

6

नींबू

30

साइट्रस

7

संतरा

40

साइट्रस

संख्या मानों को जोड़ने के लिए SUM का उपयोग करें

SUM का उपयोग कैल्क्यूलेटर की तरह मानों को कितनी भी संख्या में जोड़ने के लिए किया जा सकता है। SUM फ़ंक्शन का उपयोग करने के कुछ तरीक़े निम्नलिखित हैं :

सीधे संख्याओं को जोड़ें :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUM(10, 20, 60) दिखाता है।

यह फ़ॉर्मूला 90 दर्शाता है।

मानों को व्यक्तिगत सेल में जोड़ें :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUM(B2, B4, B6) दिखाता है।

यह फ़ॉर्मूला 100 को दर्शाता है।

सेल की रेंज में मानों का सही योग निकालें :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUM(B3:B7) दिखाता है।

यह फ़ॉर्मूला 160 को दर्शाता है।

व्यक्तिगत संख्याओं, सेल मानों और रेंज के संयोजन का सही योग निकालें :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUM(10, B2, B4:B6) दिखाता है।

यह फ़ॉर्मूला 120 को दर्शाता है।

पूरे कॉलम के मानों का सही योग निकालें :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUM(B) दिखाता है।

यह फ़ॉर्मूला 170 को दर्शाता है।

इसे आज़माएँ

Numbers स्प्रेडशीट में SUM फ़ंक्शन का उपयोग होते हुए देखने के लिए "Simple Budget" टेम्पलेट वाली एक नई स्प्रेडशीट बनाएँ। बजट में कुछ मान बदलें और यह देखें कि "Total" पंक्ति में परिणाम कैसे बदलता है। "Total" पंक्ति में इस्तेमाल किए गए फंक्शन को एक्सप्लोर करें।

अन्य फ़ंक्शन के साथ SUM का उपयोग करें

SUM का उपयोग कई अन्य फ़ंक्शन के साथ करें, जिनमें ROUND और IF शामिल हैं। निम्नलिखित टेबल में ऐसे मान शामिल हैं जिनका उपयोग आप नीचे दिए गए उदाहरणों के लिए कर सकते हैं :

A

B

1

2,23,248.1

6,08,346.018

2

68,425.25

72,37,456.54

3

3,62,947.9

45,67,896.13

आप निम्नलिखित फ़ॉर्मूला का उपयोग 654,621.3 को दर्शाने के लिए कर सकते हैं, जो कॉलम A के सभी मानों का SUM है, जिन्हें एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित किया गया है :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =ROUND(SUM(A),1) दिखाता है।

IF व्यंजक के भाग के रूप में भी SUM का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, इस फ़ॉर्मूला में सबसे पहले सेल A2 और B2 के मानों की तुलना की जाती है, चूँकि B बड़ा है, इसलिए कॉलम B के मानों का योग निकाला जाता है और योग 12,413,698.688 को दर्शाया जाता है :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =IF(A2>B2,SUM(A),SUM(B) दिखाता है।

उसे SUMIF और SUMIFS की मदद से आगे ले जाएँ

कुछ निश्चित मानदंडों के आधार पर सेल जोड़ने के लिए आप SUMIF और SUMIFS का उपयोग भी कर सकते हैं।

SUMIF फ़ंक्शन रेंज के भीतर मानों को तभी जोड़ता है यदि वे एकल शर्त को पूरा करते हों। केवल बेचे गए बेरों की मात्रा का योग करने के लिए आप ऊपर दिए गए डेटा का उपयोग करते हुए क़िस्म कॉलम (C2:C7) में "Berries" पद की खोज कर सकते हैं और फिर राशि कॉलम (B2:B7) में समकक्ष मान जोड़ सकते हैं। नीचे दिया गया फ़ॉर्मूला 90 का योग दर्शाता है :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUMIF(C2:C7,"=Berries",B2:B7) दिखाता है।

SUMIFS फ़ंक्शन एकाधिक मानदंडों को पूरा करने वाले मानों का योग निकालता है। केवल बेचे गए उन साइट्रस फलों को जोड़ने के लिए जिनकी राशि 10 से अधिक है, आप ऊपर दिए गए डेटा का उपयोग करते हुए आप क़िस्म कॉलम (C2:C7) में "Citrus" पद की खोज कर सकते हैं और फिर समकक्ष मान 10 से अधिक होने पर ही उन्हें इकाई कॉलम (B2:B7) में जोड़ सकते हैं। निम्नलिखित फ़ॉर्मूला 70 का योग दर्शाता है :

फ़ॉर्मूला संपादक जो फ़ॉर्मूला =SUMIFS(B2:B7,C2:C7,"=Citrus",B2:B7,">10") दिखाता है।

अतिरिक्त उदाहरण

=SUM(A1:A4) सेलों A1, A2, A3, और A4 की संख्याओं को जोड़ता है।

=SUM(A1:D4) श्रेणी A1:D4 में सोलह सेलों के वर्ग संग्रह की संख्याओं को जोड़ता है।

=SUM(A1:A4, 100) सेलों A1, A2, A3, और A4 की संख्याओं और संख्या 100 को जोड़ता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.