इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

MODE

MODE फ़ंक्शन, सांख्यिक मानों के सेट में सबसे अधिक प्राप्त होने वाले मानों को दर्शाता है।

MODE(value, value…)

value: एकल संख्या मान, तिथि/समय मान या अवधि मान या इन मान प्रकारोंको शामिल करने वाला संग्रहतिथि/समय मान और अवधि मान को अन्य मान प्रकारों के साथ मिलाया नहीं जा सकता। यदि इनमें से कोई भी मान प्रकार शामिल किया जाता है, तो सभी मान समान प्रकार के होने चाहिए।

value…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त मानों या मानों के संग्रहों को शामिल करें।

नोट्स

  • वितर्कों में यदि एक से अधिक संख्या एक से ज़्यादा बार अधिकतम आती हो तो MODE ऐसी संख्या को दर्शाता है।

  • यदि कोई भी मान एक से अधिक बार नहीं आता है, तो फ़ंक्शन एरर दर्शाता है।

उदाहरण

=MODE(5, 5, 5, 5, 6) 5 दर्शाता है, यह वह संख्या है जो बारंबार आती है।

=MODE(1, 2, 3, 4, 5) एरर दर्शाता है क्योंकि कोई भी दोहराया गया मान नहीं है।

=MODE(2, 2, 4, 6, 6) 2 को दर्शाता है। 2 और 6 दो बार दिखाई देते हैं जो इनमें से किसी भी एक संख्या की अधिकतम आवृत्ति है इसलिए 2 दर्शाता जाता है क्योंकि यह पहले आता है।

=MODE(6, 6, 4, 2, 2) 6 को दर्शाता है। 2 और 6 दो बार दिखाई देते हैं जो इनमें से किसी भी एक संख्या की अधिकतम आवृत्ति है इसलिए 6 दर्शाता जाता है क्योंकि यह पहले आता है।

यह भी देखेंAVERAGEMEDIAN
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.