इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

DATEDIF

DATEDIF फ़ंक्शन दो तिथियों के बीच दिनों, महीनों या वर्षों की संख्या दर्शाता है।

DATEDIF(start-date, end-date, calc-method)

start-date: प्रारंभिक तिथि। start-date तिथि/समय मान (समय का हिस्‍सा नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग मान है।

end-date: समाप्ति तिथि। end-date तिथि/समय मान (समय के हिस्से को नज़रअंदाज़ किया जाता है) या तिथि स्ट्रिंग मान है।

calc-method: मोडल मान वह होता है जो यह निर्दिष्ट करता है कि समयांतर को किस तरह अभिव्यक्त करें और अलग-अलग वर्षों या महीनों में तिथियाँ किस तरह से प्रबंधित करें।

D: प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि के बीच के दिनों को दर्शाता है।

M: प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि के बीच के महीनों को दर्शाता है।

Y: प्रारंभ तिथि और समाप्ति तिथि के बीच के वर्षों को दर्शाता है।

MD: महीनों और वर्षों को नज़रअंदाज़ करते हुए प्रारंभ और समाप्ति तिथियों के बीच के दिनों को दर्शाता है। end-date के महीने को start-date का महीना माना जाता है। यदि प्रारंभिक दिन, समाप्ति दिन के बाद है तो गणना समाप्ति दिन से शुरू होती है जैसे कि वह पहले के महीने में हो। end-date के वर्ष का लीप वर्ष की जाँच करने के लिए उपयोग किया जाता है।

YM: वर्ष को नज़रअंदाज़ करते हुए प्रारंभ और समाप्ति तिथियों के बीच के पूर्ण महीनों की संख्या को दर्शाता है। यदि प्रारंभिक महीना/दिन, समाप्ति महीना/दिन के पहले है, तो तिथियों को उसी वर्ष का माना जाता है। यदि प्रारंभिक महीना/दिन, समाप्ति महीना/दिन के बाद है, तो तिथियों को बाद वाले वर्ष का माना जाता है।

YD: वर्ष को नज़रअंदाज़ करते हुए प्रारंभ और समाप्ति तिथियों के बीच के दिनों की संख्या को दर्शाता है। यदि प्रारंभिक महीना/दिन, समाप्ति महीना/दिन के पहले है, तो तिथियों को उसी वर्ष का माना जाता है। यदि प्रारंभिक महीना/दिन, समाप्ति महीना/दिन के बाद है, तो तिथियों को बाद वाले वर्ष का माना जाता है।

उदाहरण

यदि A1 में तिथि/समय मान 6/4/1988 और A2 में तिथि/समय मान 30/10/2006 है :

=DATEDIF(A1,A2, "D") 6,781 दर्शाता है, जो 6 अप्रैल, 1988 और 30 अक्टूबर, 2006 के बीच के दिनों की संख्या है।

=DATEDIF(A1,A2, "M") 222 दर्शाता है, जो 6 अप्रैल 1988 और 30 अक्टूबर, 2006 के बीच के पूर्ण महीनों की संख्या है।

=DATEDIF(A1,A2, "Y")18 दर्शाता है, जो 6 अप्रैल, 1988 और 30 अक्टूबर, 2006 के बीच के पूर्ण वर्षों की संख्या है।

=DATEDIF(A1,A2, "MD") 24 दर्शाता है, जो महीने की छः तारीख़ और उसी महीने की तीस तारीख़ के बीच के दिनों की संख्या है।

=DATEDIF(A1,A2, "YM") 6 दर्शाता है, जो किसी भी वर्ष के अप्रैल और उसके बाद के अक्टूबर के बीच के महीनों की संख्या है।

=DATEDIF(A1,A2, "YD") 207 दर्शाता है, जो किसी भी वर्ष के 6 अप्रैल और उसके बाद के 30 अक्टूबर के बीच के दिनों की संख्या है।

यदि आज 1 जुलाई, 2013 है, तो =DATEDIF(“06/04/1988",NOW(),"Y")& " years, " &DATEDIF("06/04/1988",NOW(),"YM")& " months, and " &DATEDIF(“06/04/1988",NOW(),"MD")& " days" 25 वर्ष, 2 महीने और 25 दिन, 6 अप्रैल, 1988 को जन्मे किसी व्यक्ति की वर्तमान आयु को दर्शाता है।

यह भी देखेंDAYS360NETWORKDAYSYEARFRAC
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.