इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

वित्तीय फ़ंक्शन का चयन करने के लिए नुस्ख़े

कुछ वित्तीय फ़ंक्शनों का उपयोग time value of money (TVM) समस्याओं का समाधान करने में किया जाता है—जो कि ऐसी समस्याएँ हैं जो नक़द प्रवाहों को विशिष्ट ब्याज दरों पर समय के साथ शामिल करती हैं। वे regular नक़द प्रवाहों और समय अंतरालों या irregular नक़द प्रवाहों और समय अंतरालों को शामिल कर सकते हैं।

वित्तीय फ़ंक्शनों का उपयोग प्रतिदिन के वित्तीय प्रश्नों का समाधान करने में भी किया जा सकता है।

नीचे दिए गए विषय वित्तीय समस्याओं के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या करते हैं।

नियमित नक़द प्रवाह और समय अंतराल

नीचे दिए गए वित्तीय फ़ंक्शनों का उपयोग धन के समय मूल्य समस्याओं का समाधान करने में किया जाता है जिसमें नियमित आवधिक नक़द प्रवाह (सभी भुगतान स्थिर राशियों के होते हैं, स्थिर अंतरालों पर होते हैं और उनकी नियत ब्याज दरें होती हैं) होते हैं। ये फ़ंक्शन अंतर संबंधित हैं।

फ़ंक्शन और उनका उद्देश्य

फ़ंक्शन द्वारा उपयोग किए गए वितर्क

FV (future-value): इसका उपयोग नक़द प्रवाहों की श्रृंखला के भावी मूल्य (भावी समय के किसी बिंदु पर जो भी इसका मूल्य हो) को अन्य कारकों जैसे ब्याज दर को ध्यान में रखते हुए, निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है।

periodic-rate, num-periods, payment, present-value, when-due

NPER (num-periods): अन्य कारकों, जैसे कि ब्याज दर, को ध्यान में रखते हुए ऋण के भुगतान में लगने वाली अवधियों की संख्या या वार्षिकी प्राप्त करने के लिए लगने वाली संभावित अवधियों की संख्या निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है।

periodic-rate, payment, present-value, future-value, when-due

PMT (payment): अन्य कारकों, जैसे कि ब्याज दर को ध्यान में रखते हुए ऋण के लिए आवश्यक भुगतान की राशि या वार्षिकी पर प्राप्त राशि को निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है।

periodic-rate, num-periods, present-value, future-value, when-due

PV (present-value): इसका उपयोग नक़द प्रवाहों की श्रृंखला के वर्तमान मूल्य (आज जो भी इसका मूल्य हो) को अन्य कारकों, जैसे ब्याज दर, को ध्यान में रखते हुए, निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है।

periodic-rate, num-periods, payment, future-value, when-due

RATE (periodic-rate): अन्य कारकों, जैसे ऋण या वार्षिकी में अवधियों की संख्या, के आधार पर ऋण या वार्षिकी के लिए आवधिक ब्याज दर को निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है।

num-periods, payment, present-value, future-value, when-due, estimate

अनियमित नक़द प्रवाह और समय अंतराल

नीचे दिए गए वित्तीय फ़ंक्शन का उपयोग धन के समय मूल्य समस्याओं का समाधान करने में किया जाता है जिसमें अनियमित, नियत-आवधिक नक़द प्रवाह होता है—ऐसा नक़द प्रवाह जो नियमित समय अंतरालों पर होता है, लेकिन राशियाँ अलग-अलग होती हैं (प्रति अवधि समान नहीं) या नक़द प्रवाह अनियमित समय अंतरालों पर होता है (नक़द प्रवाह नियमित समय अंतरालों जैसे "प्रत्येक महीना" पर नहीं होता है)।

फ़ंक्शन और उनका उद्देश्य

फ़ंक्शन द्वारा उपयोग किए गए वितर्क

IRR: आवधिक दर निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाता है जैसे कि नियमित समय अंतरालों पर होने वाले संभावित अनियमित नक़द प्रवाह की श्रृंखलाओं का वर्तमान मूल्य 0 के बराबर होता है। यह सामान्य रूप से internal rate of return कहलाती है।

flows-range, estimate

flows-range नक़द प्रवाह का निर्दिष्ट संग्रह होता है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से एक payment, एक present-value और एक future-value होता है।

MIRR: आवधिक दर निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाता है जैसे कि नियमित समय अंतरालों पर होने वाले संभावित अनियमित नक़द प्रवाह की श्रृंखलाओं का वर्तमान मूल्य 0 के बराबर होता है। यह सामान्य रूप से modified internal rate of return कहलाती है। MIRR, IRR से अलग है वो ऐसे कि यह धनात्मक और ऋणात्मक नक़द प्रवाह में अलग दर पर छूट की अनुमति देता है।

flows-range, finance-rate, reinvest-rate

flows-range नक़द प्रवाह का निर्दिष्ट संग्रह होता है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से एक payment, एक present-value और एक future-value होता है।

finance-rate और reinvest-rate periodic-rate के विशिष्ट मामले हैं।

NPV: नियमित समय अंतरालों पर होने वाले संभावित अनियमित नक़द प्रवाह की श्रृंखलाओं का वर्तमान मूल्य निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह सामान्य रूप से net present value कहलाता है।

periodic-rate, cash-flow, cash-flow…

cash-flow, cash-flow… एक या अधिक नक़द प्रवाहों की निर्दिष्ट श्रृंखला होती है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से एक payment, present-value और future-value होता है।

XIRR: निवेश के प्रतिफल की आंतरिक दर दर्शाता है जो अनियमित रूप से रखे गए नक़दी प्रवाहों की शृंखला पर आधारित होती है।

भुगतान, तिथियाँ, अनुमान

भुगतान संगत तिथियाँ वाला नक़द प्रवाहों का एक निर्दिष्ट संग्रह है।

अनुमानप्रतिफल की आंतरिक दर का अनुमान है।

XNPV: किसी निवेश या वार्षिकी के वर्तमान मूल्य को अनियमित रूप से रखे गए नक़दी प्रवाहों के आधार पर और छूट वाली ब्याज दर पर दर्शाता है।

छूट, भुगतान, तिथियाँ

भुगतान संगत तिथियाँवाला नक़द प्रवाहों का एक निर्दिष्ट संग्रह है, जिस पर छूट लागू होगी।

बचतें

बचतों से संबंधित समस्याओं के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शन में से किसी का भी उपयोग करें।

इसे निर्धारित करने के लिए

इस फ़ंक्शन का उपयोग करें

निवेश या बचत खाते पर प्रभावी ब्याज दर जो आवधिक रूप से ब्याज का भुगतान करता है।

EFFECT

परिपक्वता पर सीडी का मूल्य कितना होगा (ध्यान रखें कि payment 0 होगा)

FV

CD पर ब्याज की नाममात्र की दर जहाँ पर जारी करने वाले ने "प्रभावी दर" का विज्ञापन किया है।

NOMINAL

दी गई मासिक जमाओं को बचत खाते में जमा कर एक विशिष्ट राशि कितने वर्ष में बचत की जाएगी (ध्यान रखें कि present-value वह राशि होगी जो शुरुआत में जमा की जाएगी और 0 हो सकती है)

NPER

दिए गए वर्षों में बचत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर महीने कितने की बचत करना होगी (ध्यान रखें कि present-value वह राशि होगी जो शुरुआत में जमा की जाएगी और 0 हो सकती है)

PMT

ऋण

ऋणों से संबंधित समस्याओं के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शन में से किसी का भी उपयोग करें।

इसे निर्धारित करने के लिए

इस फ़ंक्शन का उपयोग करें

ऋण की किसी भी अवधि के दौरान भुगतान की गई ब्याज की राशि (उदाहरण के लिए, तीसरा वर्ष या 9-12 महीने)

CUMIPMT

ऋण की किसी भी अवधि के दौरान भुगतान की गई मूलधन की राशि (उदाहरण के लिए, तीसरा वर्ष या 9-12 महीने)

CUMPRINC

ऋण की किसी भी भुगतान अवधि में शामिल ब्याज की राशि (उदाहरण के लिए, 36वाँ ऋण भुगतान)

IPMT

ऋण की किसी भी भुगतान अवधि में शामिल मूलधन की राशि (उदाहरण के लिए, 36वाँ ऋण भुगतान

PPMT

बंधपत्र निवेश

बंधपत्र निवेशों से संबंधित समस्याओं के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शन में से किसी का भी उपयोग करें।

इसे निर्धारित करने के लिए

इस फ़ंक्शन का उपयोग करें

ब्याज की वह राशि जो बंधपत्र की क्रय निर्गमन तिथि के बाद ऐसे बंधपत्र के लिए उपार्जित या भुगतान की गई है जो आवधिक ब्याज का भुगतान करती है।

ACCRINT

ब्याज की वह राशि जो बंधपत्र की क्रय निर्गमन तिथि के बाद ऐसे बंधपत्र के लिए उपार्जित या भुगतान की गई है जो केवल परिपक्वता पर ही ब्याज का भुगतान करता है।

ACCRINTM

समय की एक अवधि के रूप में व्यक्त बंधपत्र के नक़द प्रवाहों के वर्तमान मूल्य का भारित औसत

BONDDURATION

प्रतिफल में 1% परिवर्तन के लिए मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन के रूप में व्यक्त बंधपत्र के नक़द प्रवाहों के वर्तमान मूल्य का भारित औसत

BONDMDURATION

बंधपत्र के क्रय के समय और उसकी परिपक्वता के समय के बीच कूपन भुगतानों की संख्या

COUPNUM

उस बंधपत्र के लिए वार्षिक छूट दर जो उसके मोचन मूल्य में छूट देने के साथ बेचा गया है और कोई ब्याज भुगतान नहीं करता है (बहुधा शून्य कूपन बंधपत्र के रूप में जाना जाता है)

DISC

बंधपत्र के लिए प्रभावी वार्षिक ब्याज दर जो केवल परिपक्वता के समय ब्याज का भुगतान करती है (कोई आवधिक भुगतान नहीं लेकिन बंधपत्र पर कूपन दर है)

INTRATE

बंधपत्र का अपेक्षित क्रय मूल्य जो आवधिक ब्याज का भुगतान करता है

PRICE

छूट पर बेचे गए बंधपत्र का अपेक्षित क्रय मूल्य और जो ब्याज का भुगतान नहीं करता

PRICEDISC

बंधपत्र का अपेक्षित क्रय मूल्य जो केवल परिपक्वता पर ब्याज का भुगतान करता है)

PRICEMAT

बंधपत्र पर प्राप्त राशि जो केवल परिपक्वता के समय ब्याज का भुगतान करती है (कोई आवधिक भुगतान नहीं लेकिन बंधपत्र पर कूपन दर है), ब्याज सहित

RECEIVED

बंधपत्र की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर जो आवधिक ब्याज देता है।

YIELD

छूट पर बेचे गए बंधपत्र की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर और जो ब्याज का भुगतान नहीं करता

YIELDDISC

बंधपत्र की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर जो केवल परिपक्वता के समय ब्याज का भुगतान करती है

YIELDMAT

मूल्यह्रास

मूल्यह्रास से संबंधित समस्याओं के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शन में से किसी का भी उपयोग करें।

इसे निर्धारित करने के लिए

इस फ़ंक्शन का उपयोग करें

निश्चित ह्रास शेष विधि का उपयोग करके परिसंपत्ति के मूल्यह्रास की आवधिक राशि

DB

"दोहरा-ह्रास शेष" विधि का उपयोग करके परिसंपत्ति का आवधिक मूल्यह्रास

DDB

सीधी रेखा विधि का उपयोग करके परिसंपत्ति का आवधिक मूल्यह्रास

SLN

वर्षों का योग अंक विधि का उपयोग करके परिसंपत्ति का आवधिक मूल्यह्रास

SYD

ह्रास शेष विधि का उपयोग कर दी गई अवधि में किसी परिसंपत्ति का कुल मूल्यह्रास परिकलित किया जाता है

VDB

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.