इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

PRICEMAT

PRICEMAT फ़ंक्शन मोचन मूल्य (अंकित मूल्य) के प्रति $100 पर केवल परिपक्वता के समय ब्याज का भुगतान करने वाली प्रतिभूति की क़ीमत दर्शाता है।

PRICEMAT(settle, maturity, issue, annual-rate, annual-yield, days-basis)

settle: ट्रेड निपटान तिथि, जो कि सामान्यतः ट्रेड तिथि के एक या उससे अधिक दिनों के बाद होती है, को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंगsettle को issue के लिए निर्दिष्ट तिथि के बाद का होना चाहिए।

maturity: प्रतिभूति के परिपक्व होने की तिथि को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग। maturity को settle के लिए निर्दिष्ट तिथि के बाद का होना चाहिए।

issue: प्रतिभूति जारी करने की मूल तिथि को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग।

annual-rate: आवधिक ब्याज भुगतानों को निर्धारित करने में उपयोग में लाई जाने वाली वार्षिक कूपन दर या प्रतिभूति की निर्दिष्ट वार्षिक दर को दर्शाने वाला संख्या मानannual-rate 0 से बड़ा होना चाहिए और उसे दशमलव के रूप में (उदाहरण के लिए, 0.08) या प्रतिशत चिह्न के साथ (उदाहरण के लिए, 8%) दर्ज किया जाता है।

annual-yield: प्रतिभूति के वार्षिक प्रतिफल को दर्शाने वाला संख्या मान। annual-yield 0 से बड़ा होना चाहिए और उसे दशमलव के रूप में (उदाहरण के लिए, 0.08) या प्रतिशत चिह्न के साथ (उदाहरण के लिए, 8%) दर्ज किया जाता है।

days-basis: परिकलन के लिए उपयोग किए गए प्रति माह दिनों की संख्या और प्रति वर्ष दिनों की संख्या (days-basis convention) को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान

30/360 (0 या omitted): महीने में 30 दिन, वर्ष में 360 दिन, महीने के 31वें दिन पड़ने वाली तिथियों के लिए NASD विधि का उपयोग करके।

actual/actual (1): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, प्रत्येक वर्ष में वास्तविक दिन।

actual/360 (2): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 360 दिन।

वास्तविक/365 (3) : प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 365 दिन।

30E/360 (4): महीने में 30 दिन, वर्ष में 360 दिन, महीने के 31वें दिन पड़ने वाली तिथियों के लिए यूरोपीय विधि का उपयोग करके।

नोट्स

  • इस फ़ंक्शन में दिखाई गई मुद्रा आपकी भाषा और क्षेत्र सेटिंग्ज़ पर निर्भर करती है (macOS 12 और इससे पुराने संस्करण में सिस्टम प्राथमिकता में, macOS 13 और इसके बाद के संस्करण में सिस्टम सेटिंग्ज़ में, तथा iOS और iPadOS में सेटिंग्ज़ में)।

उदाहरण

मान लीजिए कि आप एक काल्पनिक प्रतिभूति के क्रय पर विचार कर रहे हैं। प्रतिभूति 14 दिसंबर 2008 को मूल रूप से जारी की गई थी (issue), 30 जून 2015 (maturity) को परिपक्व होती है, ब्याज का भुगतान 6.5% (annual-rate) की वार्षिक दर पर 30/360 दिन (days-basis) के आधार पर केवल परिपक्वता के बाद ही किया जाता है और 5.25% (annual-yield) का प्रतिफल दिया जाता है। आपके क्रय का निपटारा 1 मई 2009 (settle) को होगा।

=PRICEMAT("01/05/2009", "30/06/2015", "14/12/2008", 0.065, 0.0525, 0) लगभग 105.216355782734 दर्शाता है, जो प्रति $100 का प्रत्यक्ष मूल्य दिखाता है जो निर्दिष्ट प्रतिफल पर भुगतान किया जाएगा।

यह भी देखेंPRICEPRICEDISCYIELDMAT
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.