इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

COUNTIFS

COUNTIFS फ़ंक्शन एकाधिक संग्रहों में सेलों की संख्या दर्शाता है जो कि दी गई शर्त को पूर्ण करती हैं (प्रति संग्रह एक शर्त)।

COUNTIFS(test-values, condition, test-values…, condition…)

test-values: जाँच किए जाने वाले मानों वाला संग्रहtest-values में कोई भी मान हो सकता है।

condition: व्यंजक जो मानों की तुलना या जाँच करता है और बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। condition में तुलना ऑपरेटर, स्थिरांक, ऐंपरसैंड संयोजन ऑपरेटर, संदर्भ और वाइल्डकार्ड शामिल हो सकते हैं। आप व्यंजक में किसी भी एकल वर्ण या एकाधिक वर्णों का मिलान करने के लिए वाइल्डकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप एक वर्ण को दर्शाने के लिए ? (प्रश्नवाचक चिह्न) एक से अधिक वर्णों को दर्शाने के लिए, * (तारक चिह्न) एकाधिक वर्णों को दर्शाने के लिए तथा ~ (टाइल्ड) यह निर्दिष्ट करने के लिए कि बाद में आने वाले वर्ण को वाइल्डकार्ड के रूप में इस्तेमाल करने के बजाय उसका मेल कराया जाए। शर्त में वाइल्डकार्ड के बजाय REGEX फ़ंक्शन भी हो सकता है।

test-values…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त संग्रह जिसमें जाँच किए जाने वाले मान शामिल हैं। प्रत्येक test-values संग्रह condition व्यंजक के तुरंत बाद आना चाहिए। test-values, condition के इस पैटर्न को जितनी बार आवश्यकता हो, दोहराया जा सकता है।

condition…: यदि test-values का एक वैकल्पिक संग्रह शामिल है, तो condition… एक अतिरिक्त व्यंजक होता है, जो बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। प्रत्येक test-values संग्रह के बाद एक condition होना चाहिए ; इसलिए इस फ़ंक्शन में हमेशा सम संख्या में तर्क होंगे।

नोट्स

  • test-values में प्रत्येक मान की तुलना संगत condition से की जाती है। यदि प्रत्येक संग्रह में संगत मान संगत सशर्त परिक्षणों को पूरा करता है, तो गिनती 1 से बढ़ जाती है।

उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

A

B

C

D

1

आयु

लिंग

वैवाहिक स्थिति

वेतन

2

35

M

M

71,000

3

27

F

M

81,000

4

42

M

M

86,000

5

51

M

S

66,000

6

28

M

S

52,000

7

49

F

S

62,000

8

63

F

M

89,000

9

22

M

M

34,000

10

29

F

S

42,000

11

35

F

M

56,000

12

33

M

S

62,000

13

61

M

M

91,000

=COUNTIFS(A2:A13, "<40", B2:B13, "=M") 4 दर्शाता है, जो उन पुरुषों (कॉलम B में "M" द्वारा दर्शाया गया) की संख्या है जो 40 वर्ष से कम आयु के हैं।

=COUNTIFS(A2:A13, "<35", B2:B13, "=M") 6 दर्शाता है, जो उन पुरुषों (कॉलम B में "M" द्वारा दर्शाया गया) की संख्या जिनकी आयु 35 वर्ष नहीं है। आप ≠ ऑपरेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

=COUNTIFS(A2:A13, "<40", B2:B13, "=M", C2:C13, "=S") 2 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की संख्या है जो अविवाहित (कॉलम C में "S" द्वारा दर्शाया गया) हैं और 40 वर्ष से कम आयु के हैं।

=COUNTIFS(A2:A13, "<40", B2:B13, "=M", C2:C13, "=M") 2 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की संख्या है जो विवाहित (कॉलम C में "M" द्वारा दर्शाया गया) हैं और 40 वर्ष से कम आयु के हैं।

=COUNTIFS(A2:A13, "<40", B2:B13, "=F") 3 दर्शाता है, जो उन स्त्रियों (कॉलम B में "F" द्वारा दर्शाया गया) की संख्या है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।

REGEX का उपयोग करते हुए उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

A

B

1

45

marina@example.com

2

41

ऐरन

3

29

michael@example.com

4

64

katrina@example.com

5

12

साराह

=COUNTIFS(B1:B5, REGEX("([A-Z0-9a-z._%+-]+)@([A-Za-z0-9.-]+\.[A-Za-z]{2,4})"), A1:A5, ">10") A1:A5 में सेल की संख्या दर्शाता है जो 10 से बड़ी संख्या है और जबकि B1:B5 में समकक्ष सेल में कोई ईमेल पता होता है।

यह भी देखेंCOUNTCOUNTIFCOUNTACOUNTBLANK
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.