इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

मानों को पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले फ़ंक्शन

उद्देश्य और इच्छित परोणाम के आधार पर आप अलग-अलग तरीकों से संख्या को पूर्णांकित करने के लिए आप बहुत-से सांख्यिक फ़ंक्शनों का उपयोग कर सकते हैं।

0 से दूर पूर्णांकित करें

किसी संख्या का 0 से दूर पूर्णांकन करने के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शनों में से किसी एक का उपयोग करें।

फ़ंक्शन

उदाहरण

CEILING: संख्या को 0 से दूर, दी गई संख्या के सबसे निकटतम गुणज पर पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। पूर्णांकन चरणों में होता है; उदाहरण के लिए, 10 का निकटतम गुणज।

=CEILING(12,10) 20 दर्शाता है, क्योंकि पूर्णांकन 0 से दूर है।

=CEILING(0.4, 1) 1 दर्शाता है।

=CEILING(-0.4,-1) -1 दर्शाता है।

EVEN: संख्या को 0 से दूर निकटतम सम संख्या पर पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। पूर्णांकन 2 के द्वारा विभाजित होने वाली निटकटम सम संख्या पर होता है।

=EVEN(0.4) 2 दर्शाता है, क्योंकि पूर्णांकन 0 से दूर है।

=EVEN(-0.4) -2 को दर्शाता है।

ODD: संख्या को 0 से दूर निकटतम विषम संख्या पर पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

=ODD(1.4) 3 दर्शाता है, जो 0 से दूर पूर्णांकन करते समय निकटतम विषम संख्या है।

=ODD(-1.4) -3 को दर्शाता है।

ROUNDUP: संख्या को (0 से दूर) निर्दिष्ट स्थानों तक पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न धनात्मक है, तो पूर्णांकित संख्या में शामिल करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के दाईं ओर के अंको की संख्या (दशमलव स्थान) दर्शाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न ऋणात्मक है, तो 0 (संख्या के अंत में 0 की संख्या) से प्रतिस्थापित करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के बाईं ओर के अंकों की संख्या दर्शाता है।

=ROUNDUP(1125.373,2) 1,125.38 दर्शाता है, क्योंकि पूर्णांकन 0 से दूर है।

=NUMTOBASE(1125, -2) 1,200 दर्शाता है।

=ROUNDUP(-1125.373,2) -1,125.38 दर्शाता है।

=ROUNDUP(-1125,-2) -1,200 को दर्शाता है।

0 की ओर पूर्णांकन करें

किसी संख्या का 0 की ओर पूर्णांकन करने के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शनों में से किसी एक का उपयोग करें।

फ़ंक्शन

उदाहरण

FLOOR: संख्या को 0 की ओर दी गई संख्या के सबसे निकटतम गुणज पर पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। पूर्णांकन चरणों में होता है; उदाहरण के लिए, 10 का निकटतम गुणज।

=FLOOR(12,10) 10 दर्शाता है, क्योंकि पूर्णांकन 0 की ओर है।

=FLOOR(0.4,1) 0 को दर्शाता है।

=FLOOR(-0.4,-1) भी 0 दर्शाता है।

ROUNDDOWN: संख्या को (0 की ओर) निर्दिष्ट स्थानों तक पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न धनात्मक है, तो पूर्णांकित संख्या में शामिल करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के दाईं ओर के अंको की संख्या (दशमलव स्थान) दर्शाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न ऋणात्मक है, तो 0 (संख्या के अंत में 0 की संख्या) से प्रतिस्थापित करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के बाईं ओर के अंकों की संख्या दर्शाता है। पूर्णांकन 0 की ओर होता है।

=ROUNDDOWN(1155.376,2) 1,155.37 दर्शाता है, क्योंकि पूर्णांकन 0 की ओर है।

=ROUNDUP(1155,-2) 1,100 दर्शाता है।

=ROUNDDOWN(-1155.376,2) -1,155.37 दर्शाता है।

=ROUNDDOWN(-1155,-2) -1,100 दर्शाता है।

पूर्णांकन के अन्य प्रकार

किसी संख्या का अन्य तरीकों से पूर्णांकन करने के लिए नीचे सूचीबद्ध फ़ंक्शनों में से किसी एक का उपयोग करें।

फ़ंक्शन

उदाहरण

INT: संख्या को उस निकटतम पूर्णांक से पूर्णांकित करता है जो दी गई संख्या से छोटा या बराबर है।

=INT(0.4) 0 दर्शाता है, क्योंकि यह ऐसा निकटतम पूर्णांक है जो 0.4 से छोटा या बराबर है। धनात्मक संख्याओं के लिए पूर्णांकन 0 की ओर होता है।

=INT(-0.4) -1 दर्शाता है, क्योंकि यह एक ऐसा निकटतम पूर्णांक है जो -0.4 से छोटा या उसके बराबर है। ऋणात्मक संख्याओं के लिए पूर्णांकन 0 से दूर होता है।

MROUND: संख्या को दी गई संख्या के सबसे निकटतम गुणज पर पूर्णांकित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह CEILING से अलग है जो निकटतम गुणज पर पूर्णांकित करता है।

=MROUND(4,3) 3 दर्शाता है, क्योंकि 4, 3 के अगले गुणज अर्थात 6 के बजाय 3 के अधिक निकट है।

=CEILING(4,3) 6 दर्शाता है, जो पूर्णांकित करते समय 3 का निकटतम गुणज है।

ROUND: संख्या को निर्दिष्ट स्थानों तक पूर्णांकित करने में उपयोग किया जाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न धनात्मक है, तो पूर्णांकित संख्या में शामिल करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के दाईं ओर के अंको की संख्या (दशमलव स्थान) दर्शाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न ऋणात्मक है, तो 0 (संख्या के अंत में 0 की संख्या) से प्रतिस्थापित करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के बाईं ओर के अंकों की संख्या दर्शाता है।

=ROUND(1125.376,2) 1,125.38 को दर्शाता है।

=ROUND(1125,-2) 1,100 को दर्शाता है।

=ROUND(-1125.376,2) -1,125.38 को दर्शाता है।

=ROUND(-1125,-2) -1,100 को दर्शाता है।

=ROUND(-1155,-2) -1,200 को दर्शाता है।

TRUNC: संख्या को निर्दिष्ट स्थानों तक काटकर दर्शाने में उपयोग किया जाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न धनात्मक है, तो पूर्णांकित संख्या में शामिल करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के दाईं ओर के अंको की संख्या (दशमलव स्थान) दर्शाता है। यदि दूसरे वितर्क का चिह्न ऋणात्मक है, तो 0 (संख्या के अंत में 0 की संख्या) से प्रतिस्थापित करने के लिए यह वितर्क दशमलव विभाजक के बाईं ओर के अंकों की संख्या दर्शाता है। अतिरिक्त अंक संख्या से हटाए गए हैं।

=TRUNC(1125.356,2) 1,125.35 दर्शाता है, क्योंकि संख्या दशमलव की दाईं ओर दो स्थानों के बाद काट दी गई है।

=TRUNC(-1125.356,2) -1,125.35 को दर्शाता है।

=TRUNC(1155,-2) 1,100 दर्शाता है, क्योंकि यह संख्या दशमलव की बाईं ओर दो स्थानों के लिए 0 की संख्या से युक्त है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.