इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

AVERAGEIFS

AVERAGEIFS फ़ंक्शन, दिए गए सेट में सेलों के औसत (अंकगणितीय माध्य) को दर्शाता है जिसमें एक या उससे अधिक सेट, एक या उससे संबंधित शर्तों को पूरा करते हैं।

AVERAGEIFS(avg-values, test-values, condition, test-values…,condition…)

avg-values: औसत मान के लिए विचार योग्य मानों वाला संग्रहavg-values सेल के एकल संग्रह के लिए एक संदर्भ है जिसमें कोई भी मान हो सकता है।

test-values: जाँच किए जाने वाले मानों वाला संग्रह। test-values में कोई भी मान हो सकता है।

condition: व्यंजक जो मानों की तुलना या जाँच करता है और बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। condition में तुलना ऑपरेटर, स्थिरांक, ऐंपरसैंड संयोजन ऑपरेटर, संदर्भ और वाइल्डकार्ड शामिल हो सकते हैं। आप व्यंजक में किसी भी एकल वर्ण या एकाधिक वर्णों का मिलान करने के लिए वाइल्डकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप एक वर्ण को दर्शाने के लिए ? (प्रश्नवाचक चिह्न) एक से अधिक वर्णों को दर्शाने के लिए, * (तारक चिह्न) एकाधिक वर्णों को दर्शाने के लिए तथा ~ (टाइल्ड) यह निर्दिष्ट करने के लिए कि बाद में आने वाले वर्ण को वाइल्डकार्ड के रूप में इस्तेमाल करने के बजाय उसका मेल कराया जाए। शर्त में वाइल्डकार्ड के बजाय REGEX फ़ंक्शन भी हो सकता है।

test-values…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त संग्रह जिसमें जाँच किए जाने वाले मान शामिल हैं। प्रत्येक test-values संग्रह condition व्यंजक के तुरंत बाद आना चाहिए। test-values, condition के इस पैटर्न को जितनी बार आवश्यकता हो, दोहराया जा सकता है।

condition…: यदि test-values का एक वैकल्पिक संग्रह शामिल है, तो condition… एक अतिरिक्त व्यंजक होता है, जो बूलियन मान TRUE या FALSE को परिणाम के रूप में दर्शाता है। प्रत्येक test-values संग्रह के बाद एक condition होना चाहिए ; इसलिए इस फ़ंक्शन में हमेशा विषम संख्या में तर्क होंगे।

नोट्स

  • प्रत्येक test-values और condition युग्मों के लिए संगत (ऐरे में समान स्थिति) मान की तुलना सशर्त जाँच से की जाती है। यदि प्रत्येक सशर्त जाँच पूरी हो जाती है, तो avg-values का संगत मान औसत में शामिल कर दिया जाता है।

  • avg-values और सभी test-values संग्रह समान आकार के होने चाहिए।

उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

A

B

C

D

1

आयु

लिंग

वैवाहिक स्थिति

वेतन

2

35

M

M

71,000

3

27

F

M

81,000

4

42

M

M

86,000

5

51

M

S

66,000

6

28

M

S

52,000

7

49

F

S

62,000

8

63

F

M

89,000

9

22

M

M

34,000

10

29

F

S

42,000

11

35

F

M

56,000

12

33

M

S

62,000

13

61

M

M

91,000

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, "<40", B2:B13, "=M") 54,750 दर्शाता है, जो उन पुरुषों (कॉलम B में "M" द्वारा दर्शाया गया) की औसत आय है जो 40 वर्ष से कम आयु के हैं।

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, "<40", B2:B13, "=M", C2:C13, "=S") 57,000 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की औसत आय है जो अविवाहित हैं और 40 वर्ष से कम आयु के (कॉलम C में "S" द्वारा दर्शाया गया) हैं।

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, "<40", B2:B13, "=M", C2:C13, "=M") 52,500 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की औसत आय है जो विवाहित हैं और जो 40 वर्ष से कम आयु के (कॉलम C में "M" द्वारा दर्शाया गया) हैं।

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, ">=40", B2:B13, "=M", C2:C13, "=M") 88,500 दर्शाता है, जो उन पुरुषों की औसत आय है जो विवाहित हैं और जो 40 वर्ष से कम आयु के (कॉलम C में "M" द्वारा दर्शाया गया) हैं। आप ≥ ऑपरेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, "<40", B2:B13, "=F") लगभग 59,667 दर्शाता है, जो उन स्त्रियों (कॉलम B में "F" द्वारा दर्शाया गया) की औसत आय है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।

=AVERAGEIFS(D2:D13, A2:A13, "<>35", C2:C13, "=S") 56,800 दर्शाता है, जो उन लोगों की औसत आय है जो अविवाहित हैं और जो 35 की आयु के नहीं हैं। आप ≠ ऑपरेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

REGEX का उपयोग करते हुए उदाहरण

निम्नलिखित टेबल में :

A

B

1

45

marina@example.com

2

41

ऐरन

3

29

michael@example.com

4

64

katrina@example.com

5

12

साराह

=AVERAGEIFS(A1:A5, B1:B5, REGEX("([A-Z0-9a-z._%+-]+)@([A-Za-z0-9.-]+\.[A-Za-z]{2,4})"), A1:A5, ">10") 46 दर्शाता है, A1:A5 में सेल का औसत जो 10 से बड़ी संख्या है और जबकि B1:B5 में समकक्ष सेल में कोई ईमेल पता होता है।

यह भी देखेंAVERAGEAVERAGEIF
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.