इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

LINEST

LINEST फ़ंक्शन दिए गए डेटा में least squares प्रणाली का उपयोग करते हुए सर्वोत्तम रूप से फ़िट होने वाली सीधी रेखा के लिए आँकड़ों का ऐरे दर्शाता है।

LINEST(known-y-values, known-x-values, nonzero-y-intercept, more-stats)

known-y-values: ज्ञात y मानों वाला संग्रहknown-y-values में संख्या मान या तिथि/समय मान होने चाहिए। यदि ज्ञात x मानों का केवल एक संग्रह है, तो known-y-values किसी भी आकार का हो सकता है। यदि ज्ञात x मानों का एक से अधिक संग्रह है, तो known-y-values एक कॉलम हो सकता है जिसमें मान होते हैं या एक पंक्ति हो सकती है जिसमें मान होते हैं लेकिन दोनों नहीं।

known-x-values: ज्ञात x मानों वाला वैकल्पिक संग्रह। known-x-values में संख्या मान या तिथि/समय मान होने चाहिए। यदि छोड़ दिया जाए, तो इसे 1 से शुरू होने वाले known-y-values के ही आकार का समझा जाता है—उदाहरण के लिए, 1, 2, 3 यदि तीन known-y-values हैं। यदि यहाँ ज्ञात x मानों का केवल एक known-x-values सेट निर्दिष्ट किया गया है, तो यह known-y-values के ही आकार का होना चाहिए। यदि यहाँ ज्ञात x मानों के एक से ज्यादा सेट हैं तो known-x-values की प्रत्येक पंक्ति /कॉलम को एक सेट माना जाता है और प्रत्येक पंक्ति/कॉलम का आकार known-y-values की पंक्ति/कॉलम के आकार के बराबर होना चाहिए।

nonzero-y-intercept: y अवरोधक (स्थिरांक b) को किस प्रकार परिकलित किया जाए, यह निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान

normal (1, TRUE, or omitted): y अंतः खंड (स्थिरांक b) के मान को सामान्य रूप से परिकलित किया जाना चाहिए।

force 0 value (0, FALSE): y अंतः खंड (स्थिरांक b) के मान बलपूर्वक 0 होने चाहिए।

more-stats: अतिरिक्त सांख्यिकी जानकारी प्राप्त की जानी चाहिए या नहीं, यह निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान।

no additional stats (0, FALSE, or omitted): परिणामी ऐरे में अतिरिक्त प्रतिगमन सांख्यिकी परिणामित न करें।

additional stats (1, TRUE): परिणामी ऐरे में अतिरिक्त प्रतिगमन सांख्यिकी दर्शाता है।

नोट्स

  • फ़ंक्शन द्वारा दर्शाए गए मान ऐरे में शामिल किया गए हैं।

उदाहरण

known-y-values (सेल A2:A6) और known-x-values (सेल B2:B6) निम्न टेबल को देखते हुए:

A

B

1

Y

X

2

0

-1

3

8

10

4

9

12

5

4

5

6

1

3

=LINEST(A2:A6, B2:B6, 1, 0) non-zero-y-intercept के लिए दिए गए सामान्य (1) मान से लगभग 0.752707581227437 और 0.0342960288808646 को दर्शाता है। ये ढलान रेखाएँ known-y-values और known-x-values के निर्दिष्ट सेट के लिए best-fit हैं।

अतिरिक्त सांख्यिकी के ऐरे का कॉन्टेंट

LINEST, फ़ंक्शन द्वारा दर्शाए गए ऐरे में अतिरिक्त सांख्यिकीय जानकारी को जोड़ा जा सकता है। निम्नलिखित चर्चाओं के उद्देश्य के लिए मान लीजिए यहाँ ज्ञात y मानों के अलावा ज्ञात x मानों के पाँच सेट हैं। मान लीजिए आगे known-x-values पाँच टेबल पंक्तियों या पाँच टेबल कॉलम में है। इस आधार पर, LINEST द्वारा दर्शाए गए ऐरे में निम्नलिखित मान शामिल होंगे।

1

2

3

4

5

6

1

S5

S4

S3

S2

S1

b

2

SE5

SE4

SE3

SE2

SE1

SEb

3

C

SEy

4

F

DF

5

R1

R2

पंक्ति 1, कॉलम 1 में S5 शामिल है (known-x-values के पाँचवें सेट के लिए ढलान) जो कॉलम 5 से जारी है, जिसमें S1 (known-x-valuesके पहले सेट की ढलान) शामिल होगा। यह ध्यान रखें कि known-x-values के प्रत्येक सेटों से संबंधित ढलान विपरीत क्रम में दर्शायी गई है।

पंक्ति 1 की अंतिम सेल में b शामिल है, y ज्ञात x मानों के लिए प्रतिच्छेदित करता है। हमारे उदाहरण में यह पंक्ति 1, कॉलम 6 होगा।

पंक्ति 2, कॉलम 1 में SE5 ( known-x-values के पाँचवें सेट से संलग्न गुणांक के लिए मानक एरर) शामिल है, जो कॉलम 5 में से जारी है और जिसमें SE1 ( known-x-values के पहले सेट के लिए मानक एरर गुणांक).शामिल होगा। ये मान विपरीत क्रम में दर्शाए गए हैं अर्थात यदि ज्ञात x मान के पाँच सेट हैं, तो पाँचवें सेट का मान ऐरे में पहले स्थान पर दर्शाया जाता है। ठीक इसी प्रकार ढलान मान भी दर्शाए गए हैं।

पंक्ति 2 के अंतिम सेल में SEb, शामिल है, जो कि y-प्रतिच्छेद के मान (b) से संलग्न मानक एरर है। हमारे उदाहरण में यह पंक्ति 2, कॉलम 6 होगा।

पंक्ति 3, कॉलम 1 में C शामिल है, जो कि निर्धारण गुणांक है। यह सांख्यिकी, y के अनुमानित और वास्तविक मानों में तुलना करती है। यदि यह 1 होता है, तो y के अनुमानित और वास्तविक मानों में कोई अंतर नहीं होता है। इसे perfect correlation कहा जाता है। यदि निर्धारण गुणांक 0 है, तो कोई भी सहसंबंध नहीं होगा और दिया गया प्रतिगमन समीकरण y के मान का अनुमान लगाने में उपयोगी नहीं होगा।

पंक्ति 3, कॉलम 2 में SEy शामिल है, जो कि y के अनुमानित मान से संलग्न मानक एरर है।

पंक्ति 4, कॉलम 1 में F शामिल है, जो कि प्रेक्षित मान है। प्रेक्षित मान F का उपयोग यह निर्धारित करने में किया जा सकता है कि आश्रित और स्वतंत्र चरों के बीच प्रेक्षित संबंध संयोग से बने हैं अथवा नहीं।

पंक्ति 4, कॉलम 2 में DF शामिल है, जो कि स्वतंत्रता की कोटि है। स्वतंत्रता की कोटि सांख्यिकी का उपयोग विश्वास के स्तर का निर्धारण करने में करें।

पंक्ति 5, कॉलम 1 में R1 शामिल है, जो कि वर्गों का प्रतिगमन योगफल है।

पंक्ति 5, कॉलम 2 में R2 शामिल है, जो कि वर्गों का अवशिष्ट योगफल है।

अतिरिक्त सांख्यिकी के ऐरे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

  • इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि x और y के ज्ञात मान का पंक्तियों में हैं या कॉलम में। दोनों ही मामलों में, परिणामी ऐरे पंक्तियों के अनुसार क्रमित होती है जैसा कि टेबल में सचित्रित किया गया है।

  • उदाहरण में x के ज्ञात मानों के पाँच सेट माने गए हैं। यदि पाँच से अधिक या कम होते हैं, तो परिणामी ऐरे में कॉलम की संख्या उसी अनुसार परिवर्तित होगी (यह हमेशा x के ज्ञात मानों के सेटों की संख्याओं + 1 के बराबर होगी), लेकिन पंक्तियों की संख्या स्थिर बनी रहेगी।

  • यदि LINEST के वितर्कों में अतिरिक्त सांख्यिकी निर्दिष्ट नहीं है, तो परिणामी ऐरे केवल पहली पंक्ति के बराबर ही होगी।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.