इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

MAX

MAX फ़ंक्शन, संख्या मानों के सेट, तिथि/समय मान या अवधि मानों में सबसे बड़े सांख्यिक मान को दर्शाता है।

फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन के उपयोग की मूलभूत बातें जानने के लिए फ़ॉर्मूला ओवरव्यू और फ़ंक्शन ओवरव्यू देखें।

MAX(value, value…)

value: कोई भी मान या संग्रह जिसमें मान हो। तिथि/समय मान या अवधि मान को अन्य मान प्रकारों के साथ मिलाया नहीं जा सकता। यदि इनमें से कोई भी मान प्रकार शामिल किया जाता है, तो सभी मान समान प्रकार के होने चाहिए। स्ट्रिंग मान या बूलियन मान संदर्भ सेल में शामिल किया जा सकता है लेकिन वितर्क रूप में सीधे फ़ंक्शन में दर्ज नहीं किया जा सकता।

value…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त मानों या संग्रहों को शामिल करें।

नोट्स

  • संदर्भ सेल में शामिल स्ट्रिंग मान या बूलियन मान को यह निर्धारित करने के लिए विचार में नही लिया जाता कि कौन-सा value अधिकतम मान है।

उदाहरण

=MAX(5, 5, 5, 5, 6) 6 दर्शाता है।

=MAX(1, 2, 3, 4, 5) 5 दर्शाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.