LET

LET फ़ंक्शन आपको नामित चरों को निर्धारित करने, चर के मानों/परिकलित परिणामों को आवंटित करने और व्यंजक में उन्हें संदर्भित करने देता है।

LET(name, value, name…, value…, calculation-or-name)

name: निर्धारित किए जाने वाले पहले चर को दिया जाने वाला नाम।

value: चर को निर्धारित किया गया मान।

name…:वैकल्पिक रूप से अन्य चर शामिल करें जिसे निर्धारित करना है।

value…: किसी भी अन्य वैकल्पिक चर को आवंटित किया गया मान।

calculation-or-name: निर्धारित किए जाने वाले अन्य चर को दिया जाने वाला नाम या एक ऐसा परिकलन जो LET फ़ंक्शन के नामों का उपयोग करता है। यह अंतिम वितर्क होना चाहिए।

नोट्स

  • कम-से-कम एक नाम/मान पेयर निर्धारित होना चाहिए, लेकिन LET द्वारा कुल 126 पेयर समर्थित हैं।

  • LET आपको उन चर नामों को निर्धारित करने देता है जिन्हें फ़ॉर्मूला टोकन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। निर्धारित किए जाने पर वे type-ahead में दिखाई दे सकते हैं और उन्हें फ़ंक्शन में अन्य स्थान पर संदर्भित किया जा सकता है।

उदाहरण

मान लीजिए कि $10 की दर से हर रोज़ ख़र्चा होता है और आप पूरे हफ़्ते के ख़र्चे को परिकलित करना चाहते हैं। नीचे दिए गए उदाहरण में दर चर नाम है, 10 चर को असाइन किया गया मान है और दर*7 साप्ताहिक लागत को परिकलित करता है।

=LET(Rate,10,Rate*7) 70 को दर्शाता है।

किसी विशिष्ट हफ़्ते, महीने या साल में उस ख़र्चे को अलग से परिकलित करने और उनकी तुलना करने के लिए आप प्रत्येक समयावधि को एक चर असाइन कर सकते हैं। नीचे दिए गए उदाहरणों में चर x और 7 का मान हफ़्ता दर्शाते हैं; चर y और 30 का मान महीना दर्शाते हैं और चर z तथा 365 का मान साल दर्शाते हैं।

=LET(Rate, 10, x, 7, y, 30, z, 365, Rate*x) 70 को दर्शाता है, जो हफ़्ते की लागत है।

=LET(Rate, 10, x, 7, y, 30, z, 365, Rate*y) 300 को दर्शाता है, जो महीने की लागत है।

=LET(Rate, 10, x, 7, y, 30, z, 365, Rate*z) 3650 को दर्शाता है, जो साल की लागत है।

विशिष्ट समयावधि में, उदाहरण के लिए 2 साल, 2 महीने और 2 हफ़्ते में रोज़ान ख़र्चे का परिकलन करने के लिए व्यंजक कुछ इस प्रकार होगा :

=LET(Rate, 10, x, 7, y, 30, z, 365, Rate*2*x + Rate*2*y + Rate*2*z).

यह भी देखेंLAMBDALAMBDA.APPLY
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.