इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

ACCRINT

ACCRINT फ़ंक्शन आवधिक ब्याज भुगतान वाली प्रतिभूति पर उपार्जित ब्याज को दर्शाता है। परिणामी राशि, जारी करने की तारीख से कुल उपार्जित ब्याज है न कि अंतिम कूपन भुगतान की उपार्जित राशि।

ACCRINT(issue, first, settle, annual-rate, par, frequency, days-basis)

issue: प्रतिभूति जारी करने की मूल तिथि को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग

first: पहले ब्याज भुगतान की तिथि को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग। first को issue के लिए निर्दिष्ट तिथि के बाद का होना चाहिए।

settle: ट्रेड निपटान तिथि, जो कि सामान्यतः ट्रेड तिथि के एक या उससे अधिक दिनों के बाद होती है, को दर्शाने वाला तिथि/समय मान या तिथि स्ट्रिंग। settle को issue के लिए निर्दिष्ट तिथि के बाद का होना चाहिए।

annual-rate: आवधिक ब्याज भुगतानों को निर्धारित करने में उपयोग में लाई जाने वाली वार्षिक कूपन दर या प्रतिभूति की निर्दिष्ट वार्षिक दर को दर्शाने वाला संख्या मानannual-rate 0 से बड़ा होना चाहिए और उसे दशमलव के रूप में (उदाहरण के लिए, 0.08) या प्रतिशत चिह्न के साथ (उदाहरण के लिए, 8%) दर्ज किया जाता है।

par: प्रतिभूति के अंकित (प्रत्यक्ष) या परिपक्वता मूल्य को दर्शाने वाला संख्या मान। par सामान्य रूप से 100, 1,000 या 1,000,000 जैसी एक संख्या है। par अक्सर मुद्रा के रूप में फ़ॉर्मैट की जाती है। यदि par मिटाया जाता है (अल्पविराम, लेकिन मान नहीं), तो par को 1,000 माना जाता है।

frequency: प्रत्येक वर्ष के कूपन की संख्या या आवधिक ब्याज भुगतानों को निर्दिष्ट करने वाला मोडल मान

annual (1):  प्रति वर्ष एक भुगतान।

semiannual (2):  प्रति वर्ष दो भुगतान।

quarterly (4):  प्रति वर्ष चार भुगतान।

days-basis: परिकलन के लिए उपयोग किए गए प्रति माह दिनों की संख्या और प्रति वर्ष दिनों की संख्या (days-basis convention) को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मोडल मान।

30/360 (0 या omitted): महीने में 30 दिन, वर्ष में 360 दिन, महीने के 31वें दिन पड़ने वाली तिथियों के लिए NASD विधि का उपयोग करके।

actual/actual (1): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, प्रत्येक वर्ष में वास्तविक दिन।

actual/360 (2): प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 360 दिन।

वास्तविक/365 (3) : प्रत्येक महीने में वास्तविक दिन, एक वर्ष में 365 दिन।

30E/360 (4): महीने में 30 दिन, वर्ष में 360 दिन, महीने के 31वें दिन पड़ने वाली तिथियों के लिए यूरोपीय विधि का उपयोग करके।

नोट्स

  • इस फ़ंक्शन में दिखाई गई मुद्रा आपकी भाषा और क्षेत्र सेटिंग्ज़ पर निर्भर करती है (macOS 12 और इससे पुराने संस्करण में सिस्टम प्राथमिकता में, macOS 13 और इसके बाद के संस्करण में सिस्टम सेटिंग्ज़ में, तथा iOS और iPadOS में सेटिंग्ज़ में)।

उदाहरण 1

मान लीजिए कि आप एक काल्पनिक प्रतिभूति के क्रय पर विचार कर रहे हैं। प्रतिभूति 14 दिसंबर, 2008 को जारी की गई थी (issue), उसके पहले कूपन की भुगतान की तिथि 1 जुलाई 2009 है (first), और जो 1 मई 2009 को चुकाया जाएगा (settle), 10% (annual-rate) की दर से वार्षिक ब्याज अर्द्धवार्षिक रूप से उसका भुगतान करता है (frequency), का प्रत्यक्ष मूल्य $1000 (par) है और ब्याज की गणना 30/360 दिनों के आधार पर (days-basis) की जाती है। ध्यान रखें कि इस उदाहरण में निपटारे की तिथि को पहले कूपन की तिथि के पहले का माना जाता है।

=ACCRINT ("14/12/2008", "01/07/2009", "01/05/2009", 0.10, 1000, 2, 0) लगभग 38.0555555555556 दर्शाता है, जो जारी करने की तिथि और निपटारे की तिथि के बीच उपार्जित ब्याज को दर्शाता है।

उदाहरण 2

मान लीजिए कि आप उसी काल्पनिक प्रतिभूति के क्रय पर विचार कर रहे हैं जिसकी व्याख्या उदाहरण 1 में की गई है, इसे बात को छोड़कर कि निपटारे की तिथि पहली कूपन तिथि के बाद 15 सितंबर, 2009 है।

=ACCRINT ("14/12/2008", "01/07/2009", "15/09/2009", 0.10, 1000, 2, 0) लगभग 75.2777777777778 दर्शाता है, जो जारी करने की तिथि और निपटारे की तिथि के बीच उपार्जित ब्याज को दर्शाता है।

यह भी देखेंACCRINTM
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.