इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

ROUNDDOWN

ROUNDDOWN फ़ंक्शन, निर्दिष्ट स्थानों तक 0 की ओर पूर्णांकित की गई संख्याओं को दर्शाता है। दोनों वितर्क संख्या मान हैं।

ROUNDDOWN(num-to-round, digits)

num-to-round: पूर्णांकित की जाने वाली संख्या।

digits: दशमलव बिंदु के सापेक्षिक अंकों की वह संख्या जिसे आप बनाए रखना चाहते हैं। धनात्मक संख्या, दशमलव बिंदु की दाईं ओर शामिल होने वाले अंकों (दशमलव स्थान) को प्रदर्शित करता है। ऋणात्मक संख्या, दशमलव बिंदु की बाईं ओर शून्यों (संख्या के अंत में शून्यों की संख्या) से प्रतिस्थापित होने वाले अंकों को प्रदर्शित करता है।

उदाहरण

=ROUNDDOWN(1.50, 0) 1 दर्शाता है, जो कि 0 की ओर जाने वाला निकटतम पूर्णांक (0 दशमलव स्थान) है।

=ROUNDDOWN(1.23456, 3) 1.234 दर्शाता है, जो कि 0 की ओर जाने वाली निकटतम संख्या (3 दशमलव स्थान) है।

=ROUNDDOWN(1111.222, -2) 1,100 दर्शाता है, जो कि 0 की ओर जाने वाली निकटतम संख्या (-2 या निकटतम 100) है।

=ROUNDDOWN(-2.8, 0) -2 को दर्शाता है, जो कि 0 की ओर जाने वाला निकटतम पूर्णांक (0 दशमलव स्थान) है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.