इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

TODAY

TODAY फ़ंक्शन फ़ाइल के समय क्षेत्र की वर्तमान तिथि दर्शाता है (नीचे नोट देखें)। समय 12:00 पूर्वाह्न पर सेट है।

TODAY()

नोट्स

  • TODAY फ़ंक्शन में कोई वितर्क नहीं है। हालाँकि, आपको लघुकोष्ठक शामिल करने होंगे।

  • आप जितनी बार फ़ाइल खोलते हैं या टेबल को बदलते हैं, उतनी बार प्रदर्शित तिथि अपडेट हो जाती है।

  • स्‍थानीय macOS फ़ाइल का समय क्षेत्र : फ़ाइल का समय क्षेत्र Mac की तिथि और समय प्राथमिकताओं के समय क्षेत्र से मेल खाता है, जब फ़ाइल को पिछली बार सहेजा गया था।

  • स्‍थानीय iOS फ़ाइल का समय क्षेत्र : फ़ाइल का समय क्षेत्र आपकी तिथि और समय सेटिंग्‍ज़ के समय क्षेत्र से मेल खाता है, जब फ़ाइल को खोला या सहेजा जाता है।

  • iCloud फ़ाइल का समय क्षेत्र : फ़ाइल का समय क्षेत्र iCloud के समय क्षेत्र से मेल खाता है, जब फ़ाइल को पहली बार बनाया गया था। यदि फ़ाइल को स्थानीय ऐप (iCloud में नहीं) में खोला और सहेजा गया था, तो जिस डिवाइस पर ऐप मौजूद है, उसकी सेटिंग से मेल खाने के लिए समय क्षेत्र को अपडेट कर दिया जाता है।

  • फ़ाइल का समय क्षेत्र सहयोगियों के साथ साझा किया गया : फ़ाइल का समय क्षेत्र उस iCloud सेटिंग्‍ज़ के समय क्षेत्र से पूर्ववत मेल खाता रहता है, जहाँ फ़ाइल को पहली बार साझा किया गया था, बशर्ते आपने उसका साझाकरण न हटाया हो और उसे किसी स्थानीय ऐप में (iCloud में नहीं) सहेजा न हो।

  • आप TODAY फ़ंक्शन का उपयोग वर्तमान तिथि और समय प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं और दोनों को प्रदर्शित करने के लिए सेल को स्वरूपित कर सकते हैं।

  • TODAY को स्थिर तिथि स्‍टेम्‍प के तौर पर उपयोग करने के लिए, आप इसे शामिल करने वाला सेल चुन सकते हैं, चुनें संपादन > कॉपी, वह सेल चुनें जहाँ आप समय स्‍टेम्‍प चाहते हैं, फिर चुनें संपादन > पेस्‍ट फ़ॉर्मूला परिणामों द्वारा तिथि को स्थिर टेक्‍स्‍ट (अपरिवर्तित) के तौर पर पेस्‍ट किया जाएगा।

उदाहरण

=TODAY() जब 18 जुलाई, 2015 को किसी भी समय गणना की जाती है, तो 18 जुलाई, 2015 को दर्शाता है।

यह भी देखेंNOW
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.