इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर प्लेबैक नियंत्रित करें

Apple TV 4K का इस्तेमाल करते समय आप रिमोट की मदद से प्लेबैक से जुड़ीं कई चीज़ें नियंत्रित कर सकते हैं। उपलब्ध विकल्प इस पर निर्भर करते हैं कि आप TV देख रहे हैं या संगीत सुन रहे हैं

प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ या छिपाएँ

जब कोई मूवी, टीवी शो, गाना या पॉडकास्ट चल रहा हो, तब आप स्क्रीन पर कंट्रोल दिखा सकते हैं, जिनमें बीते हुए और बचे हुए समय के अलावा अन्य विकल्प शामिल हो सकते हैं।

अपने रिमोट का इस्तेमाल करके निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ : क्लिकपैड या टच योय सतह पर अपनी उँगली रखें या क्लिकपैड रिंग पर ऊपर की ओर दबाएँ।

  • प्लेबैक कंट्रोल छिपाने के लिए : वापस जाएँ बटन या मेनू बटन दबाएँ।

चलाना या पॉज़ करना

प्लेबैक के दौरान, अपने रिमोट पर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

  • क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस के मध्य में दबाएँ।

रिवाइंड या फ़ास्ट फ़ॉरवर्ड करना

प्लेबैक के दौरान, निम्नलिखित में से कोई एक काम करने के लिए अपने रिमोट का इस्तेमाल करें :

  • 10 सेकंड पीछे या आगे स्किप करें : क्लिकपैड रिंग या टच सर्फ़ेस पर बाईं या दाईं ओर दबाएँ। 10 सेकंड और स्किप करने के लिए फिर से दबाएँ।

  • लगातार रिवाइंड या फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड करें : क्लिकपैड रिंग या टच सर्फ़ेस पर बाईं या दाईं ओर दबाए रखें। रिवाइंड या फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड स्पीड विकल्पों (2x, 3x, 4x) पर जाने के लिए बार-बार दबाएँ।

    प्लेबैक जारी रखने के लिए चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

टाइमलाइन पर पीछे या आगे स्क्रब करना

  1. प्लेबैक के दौरान, पॉज़ करने के लिए अपने रिमोट पर चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

  2. इसके बाद क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर बाएँ या दाएँ स्वाइप करें, ताकि किसी वीडियो या गाने को पीछे या आगे स्क्रब किया जा सके।

  3. निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • प्लेबैक नए स्थान पर शुरू करें : चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

    • रद्द करें और मूल स्थिति पर वापस जाएँ : वापस जाएँ बटन या मेनू बटन दबाएँ।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.