इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर नए पॉडकास्ट डिस्कवर करें

Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप, नए पॉडकास्ट डिस्कवर करने का एक बेहतरीन स्थान है। किसी कार्यक्रम के एपिसोड रिलीज़ होते ही पाने के लिए, उस कार्यक्रम को फ़ॉलो करें।

Apple TV 4K पर पॉडकास्ट एक्सप्लोर करें

पॉडकास्ट ऐप में “ब्राउज़ करें” और “टॉप चार्ट” स्क्रीन पर आपको अपना अगला पसंदीदा कार्यक्रम मिलेगा।

  1. Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप  में जाएँ।

  2. स्क्रीन के शीर्ष पर निम्नलिखित में से किसी एक सेक्शन पर नैविगेट करें :

    • ब्राउज़ करें : क्यूरेट किए गए संग्रह और श्रेणी पंक्ति में व्यवस्थित किए गए फ़ीचर किए गए पॉडकास्ट देखें।

    • टॉप चार्ट : सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट की रैंक की गई सूची देखें।

  3. उपलब्ध विकल्प देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें।

    नुस्ख़ा : श्रेणी के हिसाब से विकल्प फ़िल्टर करने के लिए, सभी श्रेणियाँ चुनें, फिर सूची से किसी श्रेणी को चुनकर केवल उस श्रेणी के पॉडकास्ट देखें।

  4. किसी पॉडकास्ट के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए, पॉडकास्ट चुनें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • पॉडकास्ट फ़ॉलो करने के लिए, “फ़ॉलो करें” चुनें। उसे अनफ़ॉलो करने के लिए, “अनफ़ॉलो करें” चुनें।

    • कोई एपिसोड चुनकर उसे चलाना शुरू करें।

    • स्क्रीन के निचले दाएँ कोने में टेक्स्ट चुनकर, नवीनतम एपिसोड का वर्णन पढ़ें।

    • संबंधित पॉडकास्ट देखने के लिए, एपिसोड पर सबसे नीचे स्क्रोल करें।

किसी पॉडकास्ट को फ़ॉलो या अनफ़ॉलो करना

किसी पॉडकास्ट को फ़ॉलो करके, नए एपिसोड उपलब्ध होते ही पाएँ।

  1. Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप  में जाएँ।

  2. स्क्रीन के शीर्ष पर “ब्राउज़ करें,” टॉप चार्ट या लाइब्रेरी पर नैविगेट करें।

  3. किसी पॉडकास्ट के पृष्ठ पर जाने के लिए उसे चुनें, फिर “फ़ॉलो करें” या “अनफ़ॉलो करें” चुनें।

    नुस्ख़ा : आप होम, लाइब्रेरी या “अभी चल रहा है” स्क्रीन में किसी एपिसोड को हाईलाइट करके, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखकर, फिर कार्यक्रम पर जाएँ चुनकर, किसी पॉडकास्ट के कार्यक्रम पृष्ठ पर भी जा सकते हैं।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.