इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर डिफ़ॉल्ट प्रोफ़ाइल बदलें

डिफ़ॉल्ट प्रोफ़ाइल Apple खाते से कनेक्टेड वह प्रोफ़ाइल होती है जिसका इस्तेमाल करके Apple TV 4K सेटअप किया गया था। Apple TV 4K के कुछ फ़ीचर सिर्फ़ डिफ़ॉल्ट प्रोफ़ाइल के लिए उपलब्ध होते हैं, जैसे कि तस्वीर ऐप में iCloud तस्वीरें सिंक करना, एकाधिक Apple TV 4K डिवाइस पर अपनी होम स्क्रीन को सिंक में रखने के लिए एक होम स्क्रीन का इस्तेमाल करना और Apple TV ऐप में “आपसे शेयर किए गए” सुझाव देखना।

आप किसी भी समय डिफ़ॉल्ट प्रोफ़ाल बदल सकते हैं।

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. प्रोफ़ाइल और खाते पर नैविगेट करें, फिर डिफ़ॉल्ट के रूप में सूचीबद्ध नाम चुनें

  3. प्रोफ़ाइल हटाएँ चुनें।

  4. प्रोफ़ाइल जोड़ें चुनें और नया Apple खाता और पासवर्ड डालें।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.