इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर SharePlay का इस्तेमाल करके साथ में संगीत चलाएँ

अगर आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तो आप अपने Apple TV 4K पर एक SharePlay सत्र होस्ट कर सकते हैं, ताकि आपके घर में कोई भी व्यक्ति संगीत प्लेबैक कंट्रोल कर सके। कोई भी व्यक्ति अपने डिवाइस पर संगीत ऐप का इस्तेमाल करके शामिल हो सकता है, भले ही उनके पास Apple Music सब्सक्रिप्शन न हो।

  1. Apple TV 4K पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. कोई गाना चलाना शुरू करें या स्क्रीन के शीर्ष पर, “अभी चल रहा है” पर नैविगेट करें।

  3. प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर SharePlay बटन को चुनें

  4. अगर आपने इससे पहले Apple TV 4K पर SharePlay का इस्तेमाल नहीं किया है, तो ऑनस्क्रीन कीबोर्ड और प्रोफ़ाइल आइकॉन पिकर का इस्तेमाल करके, यह चुनें कि आप शेयर किए गए सत्रों में प्लेलिस्ट में कैसे दिखाई देंगे। ऐसा कर लेने के बाद, “पूर्ण” चुनें।

  5. अपने iPhone या iPad पर, कैमरा ऐप खोलें, आपकी TV स्क्रीन पर जो QR कोड दिखाई दे रहा है उसे स्कैन करें, फिर डिवाइस पर “कनेक्ट करें” पर टैप करें।

  6. Apple TV 4K पर, SharePlay अनुरोध सूचना चुनें, फिर किसी प्रतिभागी के आगे SharePlay पुष्टि बटन चुनें।

    SharePlay प्रतिभागी अब यह देख सकते हैं कि Apple TV 4K पर क्या चल रहा है, प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं और अपने डिवाइस से गाने जोड़ सकते हैं।

  7. साथ में सुनते समय, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • प्लेबैक कंट्रोल करें (संगीत पॉज़ करें, अगले गाने पर जाएँ और अन्य काम करें) : Apple TV 4K या किसी प्रतिभागी डिवाइस पर प्लेबैक कंट्रोल का इस्तेमाल करें। “अभी चल रहा है” स्क्रीन से संगीत प्लेबैक कंट्रोल करना देखें।

    • शेयर की गई “आगामी” क़तार मैनेज करें : क़तार में गाने, ऐल्बम और प्लेलिस्ट जोड़ें, संगीत हटाएँ और अन्य काम करें। “अभी चल रहा है” क़तार इस्तेमाल करना देखें।

    • गाने के बोल देखने के लिए : सुनिश्चित करें कि स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद गाने के बोल बटन चुना गया है। किसी गाने के बोल देखना देखें।

      नोट : अगर गाने के लिए बोल उपलब्ध नहीं हैं, तो गाने के बोल बटन को चुनने पर, गाने के बोल नहीं दिखते हैं।

    • सत्र में किसी अन्य व्यक्ति को आमंत्रित करने के लिए : SharePlay बटन चुनें, फिर QR कोड अन्य व्यक्ति के साथ शेयर करें।

      नोट : SharePlay बटन में मौजूद संख्या दर्शाती है कि एक साथ कितने लोग सुन रहे हैं।

  8. SharePlay सत्र छोड़ने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संगीत ऐप में, SharePlay बटन चुनें, फिर “गेस्ट हटाएँ” चुनें या केवल एक व्यक्ति को हटाने के लिए एकल गेस्ट के आगे SharePlay हटाएँ बटन चुनें।

    • प्रतिभागी डिवाइस पर “पॉज़ करें या डिस्कनेक्ट करें” पर टैप करें।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.