इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें

  1. Apple TV 4K पर तस्वीर ऐप  में जाएँ।

  2. अपनी तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए, निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • अपने ऐल्बम देखने के लिए, स्क्रीन के शीर्ष पर “ऐल्बम” पर नैविगेट करें, कोई ऐल्बम चुनें, फिर सभी तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

    • स्क्रीन के शीर्ष पर लाइब्रेरी पर नैविगेट करें, फिर अपनी सभी iCloud तस्वीरें और वीडियो तिथि के अनुसार व्यवस्थित देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

    नुस्ख़ा : अगर आपके पास कई वर्षों की तस्वीर वाली एक बड़ी लाइब्रेरी है, तो अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, क्लिकपैड रिंग पर ऊपर या नीचे दबाए रखें या टच सर्फ़ेस पर कुछ बार तेज़ी से ऊपर या नीचे स्वाइप करके एक स्क्रोलिंग टाइमलाइन सक्रिय करें, फिर जिस वर्ष को आप देखना चाहते हैं उस पर स्क्रोल करें।

  3. फ़ुल-स्क्रीन तस्वीरें देखने के लिए, कोई तस्वीर चुनें, फिर बाईं या दाईं ओर नैविगेट करें।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.