इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर क्लोज़्ड कैप्शन और SDH चालू करें

आप Apple TV 4K को ख़ास ऐक्सेस करने योग्य कैप्शन दिखाने के लिए सेट कर सकते हैं, ताकि न सुन पाने वाले या कम सुनने वाले लोग, नए TV एपिसोड और हज़ारों फ़िल्मों का पूरा आनंद ले सकें। Apple TV ऐप में ब्राउज़ करते समय बस CC या SDH आइकॉन ढूँढें।

नोट : सभी वीडियो में क्लोज़्ड कैप्शन शामिल नहीं रहते हैं।

क्लोज़्ड कैप्शन और SDH चालू करें

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी > सबटाइटल और कैप्शनिंग पर जाएँ।

  3. क्लोज़्ड कैप्शन और SDH चालू करने के लिए चुनें

    नुस्ख़ा : आप ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट भी जोड़ सकते हैं जो क्लोज़्ड कैप्शन और SDH चालू करता है।

अपने सबटाइटल और कैप्शन कस्टमाइज़ करें

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी > सबटाइटल और कैप्शनिंग > शैली पर जाएँ।

  3. मौजूदा कैप्शन शैली चुनें या अपनी निम्नलिखित पसंद के अनुसार नई शैली बनाने के लिए “शैलियाँ संपादित करें” चुनें :

    • फ़ॉन्ट, आकार और रंग

    • बैकग्राउंड रंग और अपारदर्शिता

    • टेक्स्ट अपारदर्शिता, एज शैली और हाइलाइट

नोट : यदि आप किसी ब्रेल डिस्प्ले को Apple TV 4K से कनेक्ट करते हैं, तो कैप्शन या सबटाइटल चालू किए जाने पर, यह किसी TV कार्यक्रम या फ़िल्म के लिए लगातार कैप्शन और सबटाइटल प्रिंट करेगा।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.