इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K के लिए हैंडलिंग से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

सफ़ाई और देखरेख। Apple TV 4K की सफ़ाई करने के लिए पावर कॉर्ड और सभी केबल अनप्लग करें। फिर नरम, सूखा और बिना लिंट वाला कपड़ा इस्तेमाल करें। खुली जगहों पर डिवाइस में नमी पहुँचने से रोकें। Apple TV 4K को साफ़ करने के लिए विंडो क्लीनर, घरेलू क्लीनर, ऐरोसोल स्प्रे, सॉलवेंट, अल्कोहल, अमोनिया या अब्रेसिव का इस्तेमाल न करें।

चेतावनी : Apple TV 4K को खोलने या उसके हिस्से अलग-अलग करने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर आपको बिजली का झटका लगने का जोखिम रहता है और पुर्ज़े खोलने से होने वाली क्षति सीमित वॉरंटी में नहीं आती है। अंदर कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है जिसकी सर्विस यूज़र कर सके।

इस्तेमाल करने की जगह। Apple TV 4K 32° से 95° F (0° से 35° C) तक के परिवेश के तापमान में सबसे अच्छी तरह काम करता है और इसे -4° से 113° F (-20° से 45° C) तक के तापमान पर स्टोर किया जा सकता है। Apple TV 4K का इस्तेमाल करने के दौरान केस का गर्म होना सामान्य है। Apple TV 4K केस को यूनिट के अंदर की गर्मी को बाहर की ठंडी हवा में ट्रांसफ़र करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ऐसी जगहों में Apple TV न चलाएँ जहाँ हवा में धूल की मात्रा या ऐसे बारीक कणों की मात्रा अधिक हो जो हवा आने-जाने के रास्तों को बंद कर सकते हैं।

डिवाइस जानकारी। मॉडल नंबर, सीरियल नंबर और इलेक्ट्रिकल रेटिंग जैसी जानकारी Apple TV 4K के निचले भाग में होती है। स्क्रीन पर सीरियल नंबर देखने के लिए, सेटिंग्ज़ में सामान्य > परिचय पर जाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.