इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर स्विच कंट्रोल का परिचय

स्विच कंट्रोल एक सहायक तकनीक है जो आपको Bluetooth®-कनेक्टेड डिवाइस पर कीबोर्ड-की, माउस बटन या अन्य कंट्रोल पर क्लिक करके Apple TV 4K को स्विच के रूप में कंट्रोल करने देता है। चुनने, ड्रैग करने और टाइपिंग करने जैसी क्रियाएँ करने के लिए कई तरीक़ों में से कोई भी तरीक़ा इस्तेमाल करें। आप स्क्रीन पर आइटम चुनने के लिए स्विच का इस्तेमाल करते हैं और फिर उस आइटम या स्थान पर कोई क्रिया करने के लिए उसी (या अलग) स्विच का इस्तेमाल करके वह क्रिया चुनते हैं। मूलभूत तरीक़े निम्नलिखित हैं :

  • आइटम स्कैनिंग (डिफ़ॉल्ट) जो आपके द्वारा स्क्रीन पर एक आइटम चुने जाने तक अलग-अलग आइटम हाइलाइट करता है

  • मैनुअल चयन जो आपको माँग पर एक आइटम से दूसरे आइटम पर मूव करने देता है (एकाधिक स्विच आवश्यक)

आप किसी भी तरीक़े का इस्तेमाल करें, लेकिन जब आप एकल आइटम (समूह के बजाय) चुनते हैं, मेनू दिखाई देता है, इसलिए आप चुन सकते हैं कि चुने गए आइटम के लिए कौन-सी क्रिया की जाए (दबाना या ड्रैग करना)।

यदि आप एकाधिक स्विच का इस्तेमाल करते हैं, तो आप प्रत्येक स्विच को विशिष्ट क्रिया करने के लिए सेटअप कर सकते हैं और अपनी आइटम चयन विधि कस्टमाइज़ कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, स्क्रीन आइटम ऑटोमैटिकली स्कैन करने के बजाय आप स्विच को माँग पर अगले या पिछले आइटम पर मूव करने के लिए सेटअप कर सकते हैं।

आप अपनी विशिष्ट आवश्यकता और शैली के अनुरूप स्विच कंट्रोल का व्यवहार विभिन्न तरीक़ों से ऐडजस्ट कर सकते हैं।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.