इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर स्विच कंट्रोल चालू करें

स्विच को Apple TV 4K से कनेक्ट करने के लिए, आप कीबोर्ड जैसा बाहरी Bluetooth® डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं या आप प्लैटफ़ॉर्म-स्विचिंग फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो iPhone या Mac जैसे अन्य डिवाइस से स्विच क्रियाएँ फ़ॉरवर्ड करता है। iPhone या iPad पर स्विच ट्रिगर करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें। (iPhone 6s और iPhone 6s Plus या इसके बाद के मॉडल की स्क्रीन पर फ़ोर्स-क्लिक करें।)

स्विच जोड़ें और उसकी क्रिया चुनें

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी > स्विच कंट्रोल > स्विच पर जाएँ।

  3. “नया स्विच जोड़ें” चुनें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    यदि आप केवल एक स्विच जोड़ते हैं, तो यह डिफ़ॉल्ट रूप से “आइटम चुनें” स्विच के रूप में काम करता है।

    यदि आप बाहरी स्विच जोड़ते हैं, तो आपके लिए उसे Apple TV 4K से कनेक्ट करना आवश्यक है, क्योंकि इसके बाद ही वह उपलब्ध स्विच की सूची में दिखाई देगा। स्विच के साथ आए हुए निर्देशों का पालन करें। यदि स्विच Bluetooth का इस्तेमाल करके कनेक्ट होता है, तो आपके लिए डिवाइस को Apple TV 4K से पेयर करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए Apple TV 4K से Bluetooth डिवाइस कनेक्ट करें देखें।

स्विच कंट्रोल चालू या बंद करें

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी > स्विच कंट्रोल पर जाएँ, फिर स्विच कंट्रोल चुनें ताकि उसे चालू या बंद किया जा सके।

    नुस्ख़ा : आप स्विच कंट्रोल को सक्रिय करने के लिए ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट भी सेटअप कर सकते हैं।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.