इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K रिमोट को चार्ज करें

Apple TV 4K के साथ आने वाले रिमोट के अंदर रीचार्ज करने योग्य बैटरी होती है। सामान्य इस्तेमाल के आधार पर देखें, तो इसे साल में कुछ ही बार चार्ज करने की ज़रूरत होती है। जब रिमोट की बैटरी कम होने लगती है, तो TV स्क्रीन पर एक अलर्ट दिखाई देता है। आप सेटिंग्ज़ में जाकर बैटरी स्तर की जांच भी कर सकते हैं।

नोट : चार्जिंग के दौरान भी आप रिमोट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

Siri/Apple TV Remote (दूसरी पीढ़ी) और Siri/Apple TV Remote (पहली पीढ़ी) की चार्जिंग पोर्ट दिखाती हुई इमेज

रिमोट के बैटरी स्तर की जाँच करना

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. रिमोट और डिवाइस पर जाएँ, फिर रिमोट चुनें

    बैटरी के स्तर समेत यहाँ आपके रिमोट से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

रिमोट चार्ज करना

आपके रिमोट के मॉडल के आधार पर, इसे चार्ज करने के लिए USB-C केबल या लाइटिंग केबल (अलग से ख़रीदना होगा) की ज़रूरत होगी।

  1. USB-C या Lightning केबल के एक सिरे को रिमोट के नीचे दिए गए पोर्ट में लगाएँ।

  2. केबल के दूसरे सिरे को कंप्यूटर के USB-C या USB पोर्ट में या Apple के USB-C या USB पावर अडैप्टर (अलग से ख़रीदना होगा) में लगाएँ।

रिमोट को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.