इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर विशिष्ट ऐप्स के लिए सेटिंग ऐडजस्ट करें

ऐप सेटिंग्ज़ बदलें

कुछ ऐप्स में सेटिंग्ज़ मेनू ऐप के भीतर होता है। अन्य ऐप्स के लिए निम्नलिखित काम करें :

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐप्स चुनें, वह ऐप चुनें जो आप चाहते हैं, फिर बदलाव करें।

ऑटोमैटिक अपडेट या इंस्टॉल करना सेटअप करें

डिफ़ॉल्ट रूप से, ऐप्स तब ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाते हैं जब नए संस्करण रिलीज़ किए जाते हैं। आप यह फ़ीचर चालू या बंद कर सकते हैं।

आप Apple TV 4K को इस तरह भी सेट कर सकते हैं कि जब भी आप समान Apple खाते में साइन इन किए हुए iPhone या iPad पर ऐप्स डाउनलोड करेंगे, तो यह उन ऐप्स को ऑटोमैटिकली जोड़ देगा, जिनका Apple TV 4K संस्करण है।

  1. Apple TV 4K पर सेटिंग पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • ऑटोमैटिक अपडेट चालू या बंद करें : ऐप्स ऑटोमैटिकली अपडेट करें चुनें

      अगर ऑटोमैटिकली ऐप्स अपडेट करें बंद है, तो आप App Store में कोई भी ऐप चुन कर जाँच सकते हैं कि कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं और वहाँ मैनुअली अपडेट कर सकते हैं।

    • ऑटोमैटिक ऐप इंस्टॉल करना चालू या बंद करें : ऑटोमैटिकली ऐप्स इंस्टॉल करें चुनें।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.