इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV 4K पर रेडियो स्टेशन सुनें

Apple Music ऐप में रेडियो स्क्रीन, हमेशा चालू रहने वाले Apple Music रेडियो स्टेशन पेश करती है, जिसमें Apple Music 1, Apple Music Hits और Apple Music Country शामिल हैं। साथ ही, अलग-अलग शैलियों के आधार पर ब्रॉडकास्ट और अन्य स्टेशन का एक संग्रह भी शामिल है। आप Apple TV 4K पर हज़ारों स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्ट रेडियो स्टेशन चला सकते हैं।

नोट : संगीत ऐप पर गानों और फ़ीचर का पूरा ऐक्सेस पाने के लिए, Apple Music सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।

Apple Music रेडियो सुनना

  1. Apple TV 4K पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के शीर्ष पर “रेडियो” पर नैविगेट करें।

  3. Apple Music 1, Apple Music Hits और Apple Music Country जैसे फ़ीचर किए गए स्टेशन, विशिष्ट कलाकारों या Apple Music विशेषज्ञों द्वारा होस्ट किए गए कार्यक्रम, नए रेडियो कार्यक्रम और शैली के हिसाब से आयोजित किए गए कार्यक्रम देखने के लिए, नीचे स्क्रोल करें।

    नुस्ख़ा : Apple Music 1, Apple Music Hits या Apple Music Country के शेड्यूल देखने के लिए, इसके थंबनेल पर नैविगेट करें, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखें, फिर “शेड्यूल देखें” चुनें।

  4. किसी श्रेणी पंक्ति में बाईं और दाईं ओर नैविगेट करके उपलब्ध कार्यक्रम, एपिसोड और इंटरव्यू देखें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई स्टेशन, रेडियो एपिसोड या लाइव ब्रॉडकास्ट चलाना शुरू करें : स्टेशन या एपिसोड चुनकर उसे तुरंत चलाना शुरू करें।

    • किसी रेडियो कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देखें : एपिसोड देखने, प्लेलिस्ट, मिलते-जुलते कार्यक्रम वगैरह दिखाने के लिए कोई कार्यक्रम चुनें।

ब्रॉडकास्ट रेडियो सुनना

  1. Apple TV 4K पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के शीर्ष पर “रेडियो” पर नैविगेट करें।

  3. स्क्रोल करके “स्थानीय ब्रॉडकास्टर” या “अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टर” पंक्ति पर आएँ, फिर उपलब्ध स्टेशन देखने के लिए बाईं और दाईं ओर नैविगेट करें।

  4. कोई स्टेशन चुनकर उसे तुरंत चलाना शुरू करें।

    Siri: अपने रिमोट पर Siri/खोज बटन दबाए रखें, फिर Siri को एक विशिष्ट रेडियो स्टेशन चलाने के लिए कहें।

आप किसी विशिष्ट रेडियो स्टेशन को खोज स्क्रीन में भी खोज सकते हैं या Siri का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV हार्डवेयर मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.