इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV पर प्लेबैक कंट्रोल करें

Apple TV इस्तेमाल करते समय आप रिमोट की मदद से प्लेबैक से जुड़ी कई चीज़ें कंट्रोल कर सकते हैं। उपलब्ध विकल्प इस पर निर्भर करते हैं कि आप TV देख रहे हैं या संगीत सुन रहे हैं

प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ या छिपाएँ

जब कोई मूवी, टीवी शो, गाना या पॉडकास्ट चल रहा हो, तब आप स्क्रीन पर कंट्रोल दिखा सकते हैं, जिनमें बीते हुए और बचे हुए समय के अलावा अन्य विकल्प शामिल हो सकते हैं।

निम्नलिखित में से कोई एक काम करने के लिए अपने रिमोट का इस्तेमाल करें :

  • प्लेबैक कंट्रोल दिखाने के लिए : क्लिकपैड या टच योय सतह पर अपनी उँगली रखें या क्लिकपैड रिंग पर ऊपर की ओर दबाएँ।

  • प्लेबैक कंट्रोल छिपाने के लिए : वापस जाएँ बटन या मेनू बटन दबाएँ।

चलाना या पॉज़ करना

प्लेबैक के दौरान, अपने रिमोट पर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

  • क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस के बीच वाले हिस्से को दबाएँ।

रिवाइंड या फ़ास्ट फ़ॉरवर्ड करना

प्लेबैक के दौरान, निम्नलिखित में से कोई एक काम करने के लिए अपने रिमोट का इस्तेमाल करें :

  • 10 सेकंड आगे या पीछे स्किप करें : क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर दाएँ या बाएँ स्वाइप करें। 10 सेकंड और स्किप करने के लिए फिर से दबाएँ।

  • लगातार रिवाइंड या फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड करें : क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर दाएँ या बाएँ स्वाइप करें। रिवाइंड या फ़ास्ट-फॉरवर्ड की गति (2x, 3x, 4x) बदलने के लिए बार-बार दबाएँ।

    प्लेबैक फिर से शुरू करने के लिए चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

टाइमलाइन पर पीछे या आगे स्क्रब करना

  1. प्लेबैक के दौरान, पॉज़ करने के लिए अपने रिमोट पर चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

  2. इसके बाद क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर बाएँ या दाएँ स्वाइप करें, ताकि किसी वीडियो या गाने को पीछे या आगे स्क्रब किया जा सके।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • नई पोज़िशन से प्लेबैक शुरू करें : चलाएँ/पॉज़ करें बटन दबाएँ।

    • इसे रद्द करें और मूल पोज़िशन पर लौटें : वापस जाएँ बटन या मेनू बटन दबाएँ।

सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट सभी देशों, क्षेत्रों या Apple TV के सभी मॉडलों पर उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.