इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV पर इमेज बड़ी करने के लिए ज़ूम का इस्तेमाल करें

“ज़ूम करें” चालू होने पर आप ज़ूम की गई इमेज के आस-पास ऑनस्क्रीन पैन में दिखाई गई इमेज में ज़ूम कर सकते हैं।

ज़ूम चालू करें

  1. Apple TV पर सेटिंग्ज़ पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी > ज़ूम पर जाएँ और इसे चालू करने के लिए ज़ूम चुनें।

    नुस्ख़ा : आप ज़ूम को सक्रिय करने के लिए ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट को भी सेटअप कर सकते हैं।

Apple TV पर ज़ूम का इस्तेमाल करें

ज़ूम चालू होने पर निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :

  • ज़ूम-इन या ज़ूम आउट करें : अपने रिमोट पर क्लिकपैड सेंटर या टच योग्य सतह पर तीन बार दबाएँ।

  • “फ़ोकस फ़ॉलो करें” और पैनिंग के बीच स्विच करें : क्लिकपैड सेंटर या टच योग्य सतह पर दो उँगलियों से टैप करें।

  • ज़ूम को “फ़ोकस फ़ॉलो करें” मोड में इस्तेमाल करें : वर्तमान में हाइलाइट किए हुए आइटम को मध्य में लाने के लिए उस आइटम पर नैविगेट करें जिस पर आप ज़ूम इन करना चाहते हैं।

  • ज़ूम को पैनिंग मोड में इस्तेमाल करें : अपनी उँगली को क्लिकपैड या टच योग्य सतह पर उस दिशा में ड्रैग करें जिस दिशा में आप पैन करना चाहते हैं।

  • आवर्धन ऐडजस्ट करें: क्लिकपैड सेंटर या टच योग्य सतह पर डबल-टैप करें, फिर दो उँगलियों से तेज़ी से ऊपर या नीचे ड्रैग करें।

    अधिकतम आवर्धन को सीमित करने के लिए Apple TV की सेटिंग्ज़ में ऐक्सेसिबिलिटी > ज़ूम > अधिकतम ज़ूम लेवल पर जाएँ।

  • वर्तमान में चुना गया स्क्रीन आइटम बोलें : अपने रिमोट पर दो बार Siri/”खोजें” बटन दबाएँ।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.