इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple TV पर स्क्रीन सेवर की सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

जब स्क्रीन प्रीसेट मिनट-अवधि तक निष्क्रिय रहती है, तो Apple TV स्क्रीन सेवर प्रदर्शित करता है।

वैयक्तिकृत करने और Apple TV के स्क्रीन सेवर इस्तेमाल करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple TV स्क्रीन सेवर सेट अप करना देखें।

  1. Apple TV पर सेटिंग्ज़ पर जाएँ।

  2. स्क्रीन सेवर पर जाएँ, फिर नीचे सूचीबद्ध कोई भी सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें।

    विकल्प

    विवरण

    मौजूदा चयन

    स्क्रीन सेवर का वह प्रकार चुनें जो आप इस्तेमाल करना चाहते हैं : एरियल, यादें और स्लाइडशो, पोर्ट्रेट या स्नूपी।

    इसके बाद शुरू करें

    चुनें कि Apple TV स्क्रीन सेवर शुरू करने से पहले कितनी देर निष्क्रिय रहे।

    संगीत और पॉडकास्ट के दौरान दिखाएँ

    संगीत या पॉडकास्ट सुनते समय स्क्रीन सेवर अक्षम करने के लिए बंद करें।

    एरियल

    सेट करें कि Apple TV कितनी बार नए एरियल स्क्रीन सेवर डाउनलोड करेगा और कौन-सी एरियल थीम आपके स्क्रीन सेवर में शामिल की जाएँगी।

    यादें और स्लाइडशो

    सेट करें कि कौन-सी तस्वीर ऐल्बम या संगीत ऐल्बम आर्ट स्क्रीन सेवर के तौर पर इस्तेमाल की जाएगी और तस्वीरों के बीच परिवर्तन की शैली सेट करें।

    पोर्ट्रेट

    सेट करें कि किस तरह के पोर्ट्रेट (लोग, पालतू जानवर, प्रकृति, शहर) स्क्रीन सेवर के तौर पर इस्तेमाल किए जाएँगे और पोर्ट्रेट को कितनी बार बदला जाएगा।

सभी देशों या क्षेत्रों में या सभी Apple TV मॉडल पर सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.