यह चुनें कि iPhone पर अपने प्रेज़ेंटेशन पर नैविगेट कैसे किया जाए

जब आप अपने Keynote प्रेज़ेंटेशन को डिज़ाइन करते हैं, आप अपने स्लाइडशो की नैविगेशन विधि कस्टमाइज़ कर सकते हैं। सामान्यतः प्रेज़ेंटर या व्यूअर स्लाइड पर टैप करके या फिर बाएँ या दाएँ स्वाइप करके स्लाइड बदलता है। हालाँकि, आप अपने प्रेज़ेंटेशन की स्लाइड को ऑटोमैटिकली बदलने के लिए या फिर प्रेज़ेंटर या व्यूअर द्वारा स्लाइड पर मौजूद लिंक पर टैप या क्लिक करने पर ही बदलने के लिए सेट कर सकते हैं।

यह सेट करने के लिए कि अपने प्रेज़ेंटेशन में नैविगेट कैसे करें, निम्नलिखित करें :

  1. अपने iPhone पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, टूलबार में “अधिक” बटन पर टैप करें, प्रेज़ेंटेशन विकल्प पर टैप करें, फिर प्रेज़ेंटेशन प्रकार पर टैप करें।

  3. सूची में से निम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक चुनें :

    • सामान्य : प्रेज़ेंटेशन स्लाइड बदलता है या एनिमेशन शुरू करता है जब प्रेज़ेंटर या व्यूअर स्लाइड पर या स्लाइड पर मौजूद लिंक पर टैप करता है। यदि आप स्लाइड को क्रमानुसार प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो यह उपयोगी है।

    • केवल लिंक : प्रेज़ेंटेशन तभी स्लाइड बदलता है या एनिमेशन शुरू करता है जब प्रेज़ेंटर या व्यूअर स्लाइड पर मौजूद लिंक पर टैप करता है। यदि आप ऐसे डिवाइस पर इंटरऐक्टिव स्लाइड शो प्रस्तुत करना चाहते हैं जिसमें कीबोर्ड नहीं है या यदि आप गैर-क्रमानुसार स्लाइड प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो यह उपयोगी है। इंटरऐक्टिव स्लाइड शो बनाने के लिए लिंक उपयोग करने के बारे में अधिक जानने के लिए अपना प्रेज़ेंटेशन इंटरऐक्टिव बनाने के लिए लिंक किए गए ऑब्जेक्ट जोड़ें देखें।

    • स्वयं-चालित : प्रेज़ेंटेशन ऑटोमैटिकली आगे बढ़ती है और ऐनिमेशन शुरू करती है, जिसमें स्लाइड के बीच नैविगेट करने के लिए किसी इंटरऐक्शन की ज़रूरत नहीं होती है। स्वयं-चालित प्रेज़ेंटेशन के बारे में अधिक जानने के लिए स्वयं चलने वाला प्रेज़ेंटेशन बनाना देखें।

  4. प्रेज़ेंटेशन प्रकार कंट्रोल बंद करने के लिए, “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

प्रेज़ेंटेशन चलाने के लिए स्लाइड नेविगेटर में या लाइट टेबल में वह स्लाइड टैप करके चुनें जिससे आप आरंभ करना चाहते हैं, फिर “चलाएँ” बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.