Keynote में शेयर किए गए फ़ोल्डर और सहयोग

यदि आप कोई ऐसा फ़ोल्डर शेयर करते हैं जिसमें Keynote प्रेज़ेंटेशन है, तो जिन्हें इस फ़ोल्डर को देखने की अनुमति है, वे सभी इस फ़ोल्डर के भीतर स्थित प्रेज़ेंटेशन को खोल सकते हैं।

महत्वपूर्ण : शेयर किए गए फ़ोल्डर बनाने, देखने और उनमें सहयोग देने के लिए आपको एक ऐसे डिवाइस की आवश्यकता है जो इन न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा करता है : macOS 13, iOS 16, iPadOS 16 या बाद का संस्करण।

शेयर किए गए फ़ोल्डर प्रस्तुतिकरणों पर सहयोग करने के लिए ध्यान में रखने लायक कुछ बातें यहाँ दी गई हैं :

  • यदि आप किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर के भीतर प्रेज़ेंटेशन पर सहयोग करने के लिए लोगों को आमंत्रित करना चाहते हैं, तो प्रेज़ेंटेशन के लिए सहभागियों को जोड़ने के बजाय आपको पूरे फ़ोल्डर की सेटिंग्ज़ बदलनी होगी।

  • यदि आप किसी शेयर न किए गए प्रेज़ेंटेशन को किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो ये प्रेज़ेंटेशन उन सभी के साथ शेयर हो जाता है जो भी इस फ़ोल्डर को खोल सकते हैं।

  • यदि आप किसी शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन को किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो केवल वे लोग प्रेज़ेंटेशन खोल सकते हैं जो इस फ़ोल्डर को खोल सकते हैं।

  • आप जिस प्रेज़ेंटेशन पर कार्य कर रहे हैं, यदि वह किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर के भीतर है, तो जिसके भी पास इस प्रेज़ेंटेशन का लिंक है, उसके पास इस पूरे फ़ोल्डर को खोलने का ऐक्सेस होना चाहिए।

  • यदि आप पूरे शेयर किए गए फ़ोल्डर की सेटिंग्ज़ को बदले बिना उसके भीतर स्थित किसी एकल प्रेज़ेंटेशन का शेयर किया जाना रोकना चाहते हैं, तो आप उस फ़ाइल को किसी शेयर न किए गए फ़ोल्डर में मूव कर सकते हैं।

  • यदि आप किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर की शेयरिंग बंद करते हैं या उसे डिलीट करते हैं, तो अन्य यूज़र इस फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइलों को नहीं देख पाएँगे।

  • यदि कोई सहभागी शेयर किए गए फ़ोल्डर को डिलीट करता है, तो यह केवल उस यूज़र के डिवाइस से डिलीट होता है (जब तक कि आप उस फ़ोल्डर के ओनर न हों)।

  • यदि (संपादित करने की अनुमति वाला) कोई सहभागी किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर के भीतर स्थित कोई प्रेज़ेंटेशन डिलीट करता है, तो यह हर किसी के डिवाइस से डिलीट हो जाता है।

    नोट : ओनर डिलीट किए गए प्रेज़ेंटेशन को iCloud.com पर फिर से प्राप्त कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए iCloud यूज़र गाइड देखें।

फ़ोल्डर शेयर करने के बारे में अधिक जानने के लिए, iPhone यूज़र गाइड देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.