iPhone पर Keynote में स्लाइड रीऑर्डर करें

  1. अपने iPhone पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. एकाधिक स्लाइड वाला प्रेज़ेंटेशन खोलें।

  3. ऑब्जेक्ट मूव करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    • स्लाइड दृश्य में स्लाइड नैविगेटर में मौजूद किसी स्लाइड को तब तक टच और होल्ड करें जब तक वह ऊपर उठते हुए न दिखाई दे, फिर उस स्लाइड को नए स्थान पर ड्रैग करें।

      स्लाइड नेविगेटर में स्लाइड थंबनेल को ड्रैग करती उँगली की इमेज

      स्लाइड दृश्य में एकाधिक स्लाइड चुनने के लिए स्लाइड नैविगेटर में एक स्लाइड को टच और होल्ड करें, फिर दूसरी उँगली से अन्य स्लाइड पर टैप करें।

    • लाइट टेबल दृश्य में स्लाइड को तब तक टच और होल्ड करें जब तक वह ऊपर उठते हुए न दिखाई दे, फिर स्लाइड को नए स्थान पर ड्रैग करें।

      लाइट टेबल दृश्य में एकाधिक स्लाइड चुनने के लिए स्लाइड पर टैप करें, स्क्रीन पर सबसे नीचे “चुनें” पर टैप करें, फिर आप जिन स्लाइड को मूव करना चाहते हैं, उन पर टैप करें। चुनी गई स्लाइड को तब तक टच और होल्ड करें जब तक वह ऊपर उठते हुए न दिखाई दे, उसे नए स्थान पर ड्रैग करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    • आउटलाइन दृश्य में अपनी वांछित स्लाइड को टेक्स्ट आउटलाइन में मूव करने के लिए उस स्लाइड की शीर्ष पंक्ति पर टैप करें, ड्रैग हैंडल को तब तक टच और होल्ड करें जब तक वह स्लाइड ऊपर उठते हुए न दिखाई दे, फिर उस स्लाइड को नए स्थान पर ड्रैग करें।

      आउटलाइन दृश्य में एकाधिक स्लाइड चुनने के लिए टेक्स्ट आउटलाइन में किसी स्लाइड पर टैप करें, ड्रैग हैंडल पर टैप करें, फिर अपनी वांछित स्लाइड को मूव करने के लिए उन्हें चुनने हेतु सफ़ेद चयन हैंडल को ड्रैग करें। ड्रैग हैंडल को तब तक टच और होल्ड करें जब तक स्लाइड ऊपर उठते हुए न दिखाई दें, फिर उन्हें नए स्थान पर ड्रैग करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.