iPhone पर Keynote में टिप्पणियों के लिए अपना लेखक नाम सेट करें

लेखक नाम टिप्पणियों के ऊपरी-बाएँ कोने में दिखाई देता है। आप किसी भी समय नाम बदल सकते हैं।

टिप्पणियों के लिए लेखक नाम सेट करें

  1. “अधिक” बटन पर टैप करें, “सेटिंग्ज़” पर टैप करें, फिर “लेखक का नाम” पर टैप करें।

  2. नाम टाइप करें, फिर कीबोर्ड पर “पूर्ण” पर टैप करें।

    आपके द्वारा प्रेज़ेंटेशन में पूर्व में की गई कोई भी टिप्पणी नया नाम दिखाने के लिए बदल दी जाती हैं और आपके द्वारा अन्य प्रेज़ेंटेशन की गई टिप्पणियाँ भी अपडेट कर दी जाती हैं।

    नया लेखक नाम नए Keynote प्रस्तूतीकरणों के लिए भी एक डिफ़ॉल्ट लेखक नाम बन जाता है तथा आपके सभी दूसरी प्रस्तुतिों में लेखक नाम को बदल देता है।

नाम उस प्रेज़ेंटेशन पर लागू नहीं होता है जिसे अन्य के साथ शेयर किया गया हो। शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन के लिए टिपण्णियों और सहभागी सूची में दिखाई देने वाला नाम वह नाम होता है जिसका उपयोग आप अपने Apple खाते के साथ करते हैं। नाम बदलने के लिए (बिना अपना Apple खाता बदले) Apple खाता वेबसाइट पर जाएँ। साइन इन करने के बाद अपने खाते की जानकारी के दाईं ओर “संपादित करें” पर टैप करें, फिर अपने बदलाव करें और “पूर्ण” पर टैप करें।

महत्वपूर्ण : यदि आपने अपने Apple खाते के साथ उपयोग किया गया नाम बदल दिया है, तो यह नाम आपके Apple खाते से साइन इन हुए सभी ऐप्स और अन्य स्थानों पर दिखाई देता है।

यदि प्रेज़ेंटेशन की शेयरिंग रोक देते हैं, तो टिप्पणी वाला लेखक का नाम Keynote में सेट किए गए लेखक के नाम पर रिवर्ट हो जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.