iPhone पर Keynote प्रेज़ेंटेशन प्रिंट करें

अपने iPhone या iPad के साथ कार्य करने हेतु सेटअप किए गए किसी भी प्रिंटर से आप Keynote प्रेज़ेंटेशन प्रिंट कर सकते हैं। प्रिंटर की सेटिंग के बारे में जानने के लिए अपने डिवाइस की यूज़र गाइड में दिए गए निर्देश देखें या Apple सहयोग लेखAirPrint के बारे में देखें।

प्रस्तुति प्रिंट करें

आप नोट्स या टिप्पणियों के साथ या इनके बिना अलग-अलग पृष्ठ लेआउट में किसी प्रेज़ेंटेशन को प्रिंट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. वह प्रेज़ेंटेशन खोलें जिसे आप प्रिंट करना चाहते हैं, टूलबार में “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर “प्रिंट करें” पर टैप करें।

  3. लेआउट प्रकार चुनने के लिए थंबनेल पर टैप करें।

    डिफ़ॉल्ट रूप से, Keynote आपके कॉन्टेंट को स्केल करता है ताकि एक पृष्ठ की चौड़ाई में हर स्लाइड फ़िट हो सके। पृष्ठ पर एकाधिक स्लाइड प्रदर्शित करने के लिए एक अलग लेआउट विकल्प पर टैप करें। टिप्पणियाँ प्रिंट करने के लिए, एकल स्लाइड लेआउट चुनें।

    प्रिंट लेआउट विकल्प।
  4. अतिरिक्त लेआउट और प्रिंट विकल्प चुनें।

    बिल्ड प्रिंट करने के लिए “बिल्ड का प्रत्येक चरण प्रिंट करें” को चालू करें। स्लाइड को अपने बैकग्राउंड रंग, ग्रेडिएंट, या इमेज भरण के बिना प्रिंट करने के लिए “बैकग्राउंड प्रिंट करें” को बंद करें। टिप्पणियों को प्रिंट करने के लिए “टिप्पणियाँ शामिल करें” को चालू करें।

  5. अगला पर टैप करें।

  6. यदि कोई प्रिंटर नहीं चुना गया है, तो प्रिंटर पर टैप करें।

    आपका डिवाइस ऑटोमैटिकली किसी भी निकट के AirPrint प्रिंटर को खोज लेता है। सूची में मौजूद प्रिंटर चुनने के लिए उस पर क्लिक करें।

  7. पृष्ठ रेंज, कॉपियों की संख्या, आदि सेट करें, फिर प्रिंटर विकल्पों के शीर्ष पर “प्रिंट करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.