iPhone पर Keynote में अलाइनमेंट गाइड का उपयोग करें

ऑब्जेक्ट को अच्छी तरह से रखने के लिए अलाइनमेंट और रिक्ति गाइड का उपयोग करें। गाइड चालू करने पर, वे ऐसे दिखाई देते हैं जैसे कि स्लाइड पर एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के साथ अलाइनमेंट में या समान दूरी पर ड्रैग किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार गाइड को चालू और बंद किया जा सकता है।

दो ऑब्जेक्ट पर अलाइनमेंट गाइडलाइन।

अलाइनमेंट गाइडों को चालू करें

  1. अपने iPhone पर Keynote ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेज़ेंटेशन खोलें, “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर सेटिंग्ज़ पर टैप करें।

  3. गाइड सेक्शन में निम्नलिखित में से एक या अधिक गाइड को चालू करें :

    • एज गाइड : जब ऑब्जेक्ट के कोने अन्य ऑब्जेक्ट के कोने के साथ अलाइन होते हैं तब दिखाई देते हैं।

    • केंद्र गाइड : ऑब्जेक्ट का केंद्र दूसरे ऑब्जेक्ट या स्लाइड के केंद्र के साथ अलाइन होने पर दिखाई देता है।

    • रिक्ति गाइड : तीन या तीन से ज़्यादा ऑब्जेक्ट एक ही रेखा पर साथ में रखे जाने पर इंगित होता है।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.