Keynote प्रेज़ेंटेशन ट्रांसफ़र करने के लिए AirDrop का उपयोग करें

AirDrop के साथ आप समान वाई-फ़ाई नेटवर्क पर निकटवर्ती iPhone, iPad या Mac पर प्रेज़ेंटेशन को वायरलैस तरीक़े से भेज सकते हैं।

  1. AirDrop चालू करें :

    • Mac पर : Finder पर स्विच करने के लिए डेस्कटॉप पर क्लिक करें, फिर “जाएँ” > AirDrop चुनें (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर “जाएँ” मेनू से)। एक AirDrop विंडो खुलती है। यदि Bluetooth® या वाई-फ़ाई बंद है, तो उसे चालू करने के लिए एक बटन होता है।

    • iPhone या iPad पर : “कंट्रोल सेंटर” खोलें। AirDrop पर टैप करें, फिर चुनें कि क्या सभी लोगों से आइटम प्राप्त करें या केवल आपके “संपर्क” ऐप के लोगों से प्राप्त करें।

  2. आप जो प्रेज़ेंटेशन भेजना चाहते हैं उसे चुनें :

    • Mac पर : यदि प्रेज़ेंटेशन खुला है, तो “शेयर करें” > “कॉपी भेजें” (स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “शेयर करें” मेनू से) चुनें, फिर AirDrop चुनें। आप अपने कंप्यूटर पर प्रेज़ेंटेशन फ़ाइल पर कंट्रोल-क्लिक करके फिर शेयर करें > AirDrop भी चुन सकते हैं।

    • iPhone या iPad पर : प्रेज़ेंटेशन खोलें, शेयर बटन पर टैप करें, फिर AirDrop पर टैप करें।

  3. प्राप्तकर्ता चुनें।

AirDrop के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह Apple सहायता लेखदेखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.