iPhone पर Numbers में टेबल का स्नैपशॉट बनाएँ

आप अपनी स्प्रेडशीट के किसी भी टेबल का स्नैपशॉट बना सकते हैं, जिसमें पिवट टेबल और वर्गीकृत टेबल का स्नैपशॉट बनाना भी शामिल है। स्नैपशॉट आपके टेबल की वह कॉपी है जो मूल डेटा में होने वाले बदलावों से प्रभावित नहीं होती। स्नैपशॉट में फ़ॉर्मूला, श्रेणियाँ या छिपे हुए मान नहीं होते हैं, लेकिन समान फ़ॉर्मैटिंग अवश्य होता है। यह टेबल को अन्य ऐप्स, जैसे कि Pages या नोट्स पर कॉपी करने के लिए ख़ास तौर पर उपयोगी होता है। स्नैपशॉट का उपयोग करना पिवट टेबल को कस्टमाइज़ करने का भी एक तरीक़ा है; उदाहरण के लिए आप विभिन्न लेबल उपयोग कर सकते हैं या पंक्तियों और कॉलम को मैनुअली कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

पिवट टेबल स्नैपशॉट।
  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर टेबल चुनें

  3. “टेबल क्रिया” मेनू बटन पर टैप करें, फिर “स्नैपशॉट कॉपी करें” पर टैप करें।

  4. स्नैपशॉट को उस स्थान पर पेस्ट करें जहाँ आप चाहते हैं, जैसे कि दूसरी शीट में या दूसरे ऐप (जैसे कि Keynote) में।

जब आप स्नैपशॉट पेस्ट करते हैं, तो कुछ तत्व, जैसे कि प्रकटीकरण नियंत्रण और छिपी हुईं पंक्तियाँ और कॉलम को हटाया जाता है। आपके द्वारा मूल टेबल में किए जाने वाले किसी भी बदलाव से स्नैपशॉट में दिखाया जाने वाला डेटा नहीं बदलेगा।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.