iPhone पर Numbers में टेक्स्ट को सेल में फ़िट करने के लिए उसे सेल में रैप करें

यदि टेक्स्ट को एक पंक्ति में प्रदर्शित करने जितना सेल चौड़ा नहीं है, तो आप टेक्स्ट को रैप करें सकते हैं ताकि वह सेल की एकाधिक पंक्तियों में दिखाई दें।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :

    • टेक्स्ट को एकल सेल में रैप करें या अनरैप करें : “सेल” पर टैप करें, “फ़ॉर्मैट” बटन पर टैप करें, “सेल” पर टैप करें, फिर “टेक्स्ट को सेल में रैप करें” को चालू या बंद करें। (यदि “टेक्स्ट को सेल में रैप करें” आपको दिखाई नहीं देता है, तो नियंत्रणों के निचले हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करें।)

    • पंक्ति या कॉलम के लिए टेक्स्ट को रैप करें या अनरैप करें : पंक्ति या कॉलम चुनें, “फ़ॉर्मैट” बटन पर टैप करें, “सेल” पर टैप करें, फिर “टेक्स्ट को सेल में रैप करें” को चालू या बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.