iPhone पर Numbers में स्प्रेडशीट का शेयरिंग रोकें

यदि आप अन्य के साथ शेयर किए गए स्प्रेडशीट के ओनर हैं, तो किसी के द्वारा दस्तावेज़ को देखने या संपादित करने से रोकने के लिए आप इसका शेयरिंग रोक सकते हैं।

नुस्ख़ा : यदि आपको किसी समूह के लिए शेयरिंग अस्थायी रूप से पॉज़ होने की उम्मीद है, तो Finder में, iCloud.com पर या Box.com पर अपना सहयोग शुरू करें। (यदि आप Numbers के अंदर शेयरिंग रोक देते हैं और फिर से शुरू करते हैं, तो पिछली सारी ऐक्टिविटी जानकारी खो सकती है।)

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. शेयर की गई स्प्रेडशीट में टूलबार में “सहयोग करें” बटन पर टैप करें।

  3. “शेयर की गई स्प्रेडशीट को प्रबंधित करें” पर टैप करें।

  4. “शेयरिंग रोकें” पर टैप करें।

  5. एक अलर्ट दिखाई देता है कि क्या आप वाक़ई स्प्रेडशीट की शेयरिंग रोकना चाहते हैं। पुष्टि के लिए “शेयरिंग रोकें” पर टैप करें।

आपके द्वारा शेयरिंग रोके जाने पर उस प्रत्येक व्यक्ति को अलर्ट प्राप्त होता है जिसके पास स्प्रेडशीट खुली है। जब वे अलर्ट को ख़ारिज करते हैं तो स्प्रेडशीट बंद हो जाती है और स्प्रेडशीट को iCloud Drive से हटा दिया जाता है।

स्प्रेडशीट का मूल लिंक अब काम नहीं करता है बशर्ते आप उस स्प्रेडशीट को बाद में फिर से शेयर नहीं कर देते और ऐक्सेस को “ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसके पास लिंक है” पर सेट नहीं कर देते। यदि ऐक्सेस को “केवल आमंत्रित लोग” पर सेट किया गया है, तो मूल लिंक केवल उन लोगों के लिए काम करेगी जिन्हें आपने स्प्रेडशीट पर फिर से आमंत्रित किया हो।

नोट : यदि आप शेयर की गई स्प्रेडशीट के ओनर हैं और आप स्प्रेडशीट को अन्य स्थान पर मूव करते हैं, तो लिंक टूट जाता है और सहभागी स्प्रेडशीट का ऐक्सेस खो देते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.