iPhone पर Numbers में सेल शर्तों का उपयोग करें

सेल के मान द्वारा विशिष्ट शर्तों का अनुपालन किए जाने पर आप Numbers को सेल और उसके टेक्स्ट का स्वरूप बदलने के लिए सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ऋणात्मक संख्या के शामिल होने पर आप सेल को लाल भी कर सकते हैं। सेल मान पर आधारित सेल का स्वरूप बदलने के लिए सशर्त चिह्नांकन नियम बनाएँ।

चिंहांकन नियम जोड़ें

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर दो या उससे अधिक सेल चुनें

  3. “फ़ॉर्मैट” बटन पर टैप करें, “सेल” पर टैप करें और फिर “सशर्त चिह्नांकन जोड़ें” पर टैप करें।

  4. नियम के प्रकार पर टैप करें (उदाहरण के लिए, यदि आपका सेल मान संख्या है, तो “Numbers” पर टैप करें), फिर नियम पर टैप करें।

  5. नियम के लिए मान दर्ज करें।

    उदाहरण के लिए, अगर आप “तिथि बाद में है” नियम चुनते हैं, तो कोई ऐसी तिथि दर्ज करें जिसका पालन सेल में मौजूद तिथि को करना होगा।

    सेल संदर्भ का उपयोग करने के लिए सेल संदर्भ बटन पर क्लिक करें। सेल संदर्भ की मदद से आप एक सेल के मान की तुलना दूसरे सेल के मान से कर सकते हैं—ताकि उदाहरण के लिए एक सेल का मान दूसरे सेल के मान से अधिक होने की स्थिति में आप सेल को चिह्नांकित कर सकें। सेल को चुनने के लिए या इसके टेबल पते को दर्ज करने के लिए उस पर क्लिक करें (उदाहरण के लिए F1)। पूरा होने पर “फ़ॉर्मूला कमिट करें” बटन पर टैप करें।

  6. बोल्ड या इटैलिक जैसी टेक्स्ट शैली या लाल या हरे रंग जैसा सेल फ़िल पर टैप करें।

    अपने स्वयं के फ़ॉन्ट रंग, फ़ॉन्ट शैली और सेल फ़िल चुनने के लिए “कस्टम शैली” को चुना जा सकता है।

  7. पूर्ण बटन पर टैप करें।

नोट : यदि सेल एकाधिक नियमों से मिलान करता है, तो इसका स्वरूप सूची के पहले नियम के अनुसार बदल जाता है। नियमों को रीऑर्डर करने के लिए “संपादन” पर टैप करें, फिर नियम के नाम के बग़ल में “नियम रीऑर्डर करें” बटन को ड्रैग करें। “पूर्ण” पर टैप करें।

चिह्नांकन नियम दोहराएँ

सेल में सशर्त चिह्नांकन नियम जोड़ने के बाद आप उस नियम को अन्य सेल पर भी लागू कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर उस नियम वाला सेल चुनें जिसे आप दोहराना चाहते हैं और वे सेल चुनें जिन पर आप नियम लागू करना चाहते हैं।

  3. “फ़ॉर्मैट” बटन पर टैप करें, फिर “सेल” पर टैप करें।

  4. सशर्त चिह्नांकन के नीचे “नियमों को संयोजित करें” पर क्लिक करें।

चिह्नांकन नियम को डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, फिर उस टेक्स्ट वाले सेल चुनें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।

  3. “फ़ॉर्मैट” बटन पर टैप करें, फिर “सेल” पर टैप करें।

  4. सशर्त चिह्नांकन के नीचे उस नियम पर बाईं ओर स्वाइप करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर “डिलीट” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.