iPhone पर Numbers में तिथियों, मुद्रा, इत्यादि को फ़ॉर्मैट करें

आप टेबल को ऐसे विशेष डेटा फ़ॉर्मैट (उदाहरण के लिए संख्या, मुद्रा, प्रतिशत) के साथ फ़ॉर्मैट कर सकते हैं जो यह निर्धारित करता हो कि सेल में डेटा किस प्रकार दिखाई देता है और गणना में उसका उपयोग कैसे किया जाता है।

आप संख्याओं, मुद्रा इकाईयों या प्रतिशत मानों वाले सेल में दशमलव स्थान का निर्धारण कर सकते हैं, भले ही सेल में दर्ज किए गए सटीक मान में आपके द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले वांछित मान से अधिक दशमलव स्थान हो। दर्ज किया गया वास्तविक मान हमेशा परिकलनों में उपयोग किया गया मान होता है, फिर सेल में चाहे जितने दशमलव स्थान दिखाई दें। यदि फ़ॉर्मूला सेल के टेक्स्ट का संदर्भ लेता है, तो प्रदर्शित मान का उपयोग परिकलन में किया जाता है।

सेल में कॉन्टेंट टाइप किए जाने के बाद भी सेल के फ़ॉर्मैट को बदला जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास आपका मासिक बजट दिखाने वाला टेबल है, तो आप सेल को मुद्रा के रूप में फ़ॉर्मैट करके सभी सेल में मुद्रा चिह्न (उदाहरण के लिए, डॉलर चिह्न) ऑटोमैटिकली जोड़ सकते हैं, फिर अपना वांछित चिह्न चुन सकते हैं।

सेल को ऑटोमैटिकली फ़ॉर्मैट करें

पूर्व निर्धारित रूप से, Numbers टेबल सेल का ऑटोमैटिकली फ़ॉर्मैट करता है, जिससे अक्षर और संख्याएँ फ़ॉर्मैट की जाती हैं और आप जैसे उन्हें टाइप करते हैं वैसे दिखाई देते हैं। सेल के लिए डेटा फ़ॉर्मैट बदलने पर इसे कभी भी ऑटोमैटिक फ़ॉर्मैट पर रिवर्ट किया जा सकता है।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें।

  3. “फ़ॉर्मैट करें” पर टैप करें, फिर “ऑटोमैटिक” पर टैप करें।

संख्याएँ

डिफ़ॉल्ट रूप से संख्याओं के रूप में फ़ॉर्मैट सेल आपके द्वारा उसमें टाइप किए गए अनुसार दशमलव स्थान प्रदर्शित करते हैं। आपके द्वारा इस सेटिंग को बदला जा सकता है ताकि संख्याओं के रूप में फ़ॉर्मैट सेल समान दशमलव स्थानों की संख्या प्रदर्शित करें।

दशमलव सेटिंग्ज़ के परिवर्तन संख्याओं और प्रतिशत दोनों में लागू होते हैं। उदाहरण के लिए संख्या वाले सेल को प्रतिशत में बदले जाने पर प्रदर्शित दशमलव स्थान की संख्या बदलती नहीं है।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें।

  3. Number के दाईं ओर “जानकारी” बटन पर टैप करें।

  4. किसी फ़ॉर्मैट (नंबर, वैज्ञानिक या भिन्न) पर टैप करें।

  5. दशमलव स्थानों की संख्या और अन्य प्रदर्शन विकल्प सेट करें।

मुद्रा (मौद्रिक मान की इकाइयाँ)

डिफ़ॉल्ट रूप से सेल दो दशमलव स्थानों तक मुद्रा के प्रदर्शन के लिए फ़ॉर्मैट है। इस सेटिंग को बदला जा सकता है ताकि सेल, उतने दशमलव स्थान प्रदर्शित करे जितने आप उसमें टाइप करते हैं या ताकि सभी सेल दशमलव स्थानों की समान संख्या प्रदर्शित करें।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” पर टैप करें।

  3. “मुद्रा” के दाईं ओर “जानकारी” बटन पर टैप करें।

  4. दिखाई देने वाले दशमलव स्थानों की संख्या को संशोधित करने के लिए निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • उतने दशमलव स्थान प्रदर्शित करें जितने आप प्रत्येक सेल में टाइप करते हैं : “दशमलव” के आगे स्थित “ऐडजस्टेबल” बटन पर तब तक टैप करें, जब तक आप ऑटो सेटिंग पर नहीं पहुँच जाते।

    • प्रदर्शित दशमलव स्थानों की संख्या को बढ़ाएँ या घटाएँ : “दशमलव” के बग़ल में स्थित “ऐडजस्टेबल” बटन पर टैप करें।

  5. हज़ार के विभाजक दिखाने के लिए “हज़ार विभाजक” चालू करें।

  6. लघुकोष्ठकों के अंतर्गत ऋणात्मक मान प्रदर्शित करने के लिए “लेखांकन शैली” चालू करें; कोई भिन्न प्रदर्शन शैली चुनने के लिए लाल या काले विकल्प पर टैप करें।

  7. मुद्रा संकेत चुनने के लिए “मुद्रा” पर टैप करें, फिर वांछित संकेत पर टैप करें।

प्रतिशत

डिफ़ॉल्ट रूप से, प्रतिशतों के रूप में फ़ॉर्मैट किए गए सेल आपके द्वारा उसमें टाइप किए गए अनुसार दशमलव स्थान प्रदर्शित करते हैं। आपसे द्वारा इन सेटिंग्ज़ को बदला जा सकता है ताकि सभी सेल समान दशमलव स्थानों की संख्या प्रदर्शित करें।

दशमलव सेटिंग्ज़ में परिवर्तन, सेल की चुनी गई रेंज में प्रतिशत और संख्याओं दोनों पर लागू होती है। उदाहरण के लिए, सेल के फ़ॉर्मैट को प्रतिशत से दशमलव में बदले जाने पर प्रदर्शित दशमलव स्थान की संख्या बदलती नहीं है।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” पर टैप करें।

  3. “प्रतिशत” के दाईं ओर “जानकारी” बटन पर टैप करें।

  4. निम्न में से कोई एक कार्य करें :

    • उतने दशमलव स्थान प्रदर्शित करें जितने आप प्रत्येक सेल में टाइप करते हैं : “दशमलव” के आगे स्थित “ऐडजस्टेबल” बटन पर तब तक टैप करें, जब तक आप “स्वतः” सेटिंग पर नहीं पहुँच जाते।

    • प्रदर्शित दशमलव स्थानों की संख्या को बढ़ाएँ या घटाएँ : “दशमलव” के बग़ल में स्थित “ऐडजस्टेबल” बटन पर टैप करें।

  5. हज़ार के विभाजक दिखाने के लिए “हज़ार विभाजक” चालू करें।

  6. ऋणात्मक मानों के प्रदर्शन का तरीक़ा चुनने के लिए, लाल या काले विकल्प पर टैप करें।

यदि आप किसी ऐसे सेल को फ़ॉर्मैट करते हैं जिसमें पहले से मान शामिल है, तो मान को दशमलव मानकर उसे प्रतिशत में परिवर्तित कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए, 3 परिवर्तित होकर 300% हो जाता है।

यदि प्रतिशत मान को फ़ॉर्मूला में उपयोग किया जाता है तो इसके दशमलव संख्या संस्करण का उपयोग होता है। उदाहरण के लिए, कोई मान जो 3% के रूप में दिखाई देता है, फ़ॉर्मूला में उसका 0.03 के रूप में उपयोग किया जाता है।

तिथि और समय

Numbers अपने आप आपके द्वारा टाइप की जाने वाली टेक्स्ट स्ट्रिंग को एक ज्ञात दिनांक फ़ॉर्मैट में दिनांक के रूप में समझ लेता है (उदाहरण के लिए, 10/6/17)।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” पर टैप करें।

  3. “तिथि और समय” के दाईं ओर “जानकारी” बटन पर टैप करें।

  4. तिथि और समय के लिए वांछित प्रदर्शन फ़ॉर्मैट से मेल खाते विकल्प पर टैप करें।

    यदि आप किसी पर भी टैप नहीं करते हैं, तो तिथि या समय के दर्ज किए जाने और परिकलन में प्रयुक्त किए जाने के बावजूद सेल में कोई भी तिथि या समय प्रदर्शित नहीं होता है।

यदि आप तिथि और समय दोनों दर्ज नहीं करते हैं, तो Numbers आपके लिए डिफ़ॉल्ट मान जोड़ देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप “1:15 PM” टाइप करते हैं, तो Numbers डिफ़ॉल्ट रूप से आज की तिथि जोड़ देता है।

नुस्ख़ा : Numbers में दिनांक और समय संपादित करने के लिए एक कीबोर्ड होता है। इसे खोलने के लिए दिनांक और समय डेटा वाले किसी सेल पर टैप करें, फिर “कीबोर्ड दिखाएँ” बटन पर टैप करें या कीबोर्ड पर “दिनांक और समय कीबोर्ड” बटन पर टैप करें।

अवधियाँ (समय की इकाइयाँ)

डिफ़ॉल्ट रूप से अवधि डेटा वाले सेल का ऑटोमैटिकली आपके द्वारा दर्ज सभी समय इकाइयों को प्रदर्शित करने के लिए फ़ॉर्मैट किया गया है। इस सेटिंग को बदला जा सकता है ताकि अवधि वाले सेल समय की केवल कुछ इकाइयों (उदाहरण के लिए केवल घंटे, मिनट, सेकंड या मिलीसेकंड नहीं) को प्रदर्शित करें तब भी यदि सेल में अधिक सटीक अवधि मान दर्ज किए गए हों। अधिक सटीक मान अभी भी फ़ॉर्मूला में उपयोग किए जाते हैं जो समय इकाई पर आधारित परिकलन करते हैं।

  1. अपने iPhone पर Numbers ऐप पर जाएँ।

  2. स्प्रेडशीट खोलें, अपने वांछित सेल या टेबल को फ़ॉर्मैट करने के लिए वह सेल या टेबल चुनें, “फ़ॉर्मैट करें” बटन पर टैप करें, फिर “फ़ॉर्मैट करें” पर टैप करें।

  3. “अवधि” के दाईं ओर “जानकारी” बटन पर टैप करें।

  4. समय इकाई लेबल को दिखाने या छिपाने के लिए “फ़ॉर्मैट” के नीचे के विकल्प को चुनने हेतु उस पर टैप करें :

    • कुछ नहीं : सभी समय इकाई लेबल को छिपाएँ।

    • संक्षिप्त : समय इकाई लेबलों को संकेताक्षर के रूप में प्रदर्शित करता है—उदाहरण के लिए, मिनट के लिए “मि”।

    • विस्तृत : समय इकाई लेबल को पूर्ण रूप से प्रदर्शित करता है।

  5. समान प्रकार की इकाइयों को प्रदर्शित करने के लिए “ऑटोमैटिक इकाइयाँ” बंद करें।

    रेंज चयनक दिखाई देता है।

    समय की अवधि के लिए वाली एक नई स्प्रेडशीट सेल हेतु नियंत्रण।
  6. सप्ताह (स.) से मिलीसेकंड (मि.से.) तक वांछित समयावधि का उपयोग करने के लिए सीमा चयनक के दाएँ या बाएँ सिरे को ड्रैग करें।

नुस्ख़ा : Numbers में शीघ्रता से अवधि संपादित करने के लिए एक कीबोर्ड होता है। इसे खोलने के लिए अवधि डेटा वाले किसी सेल पर टैप करें, फिर “कीबोर्ड दिखाएँ” बटन, पर टैप करें या कीबोर्ड पर “अवधि कीबोर्ड” बटन पर टैप करें।

यदि सेल में डेटा दर्ज करने के बाद अवधि फ़ॉर्मैट को बदला जाता है तो डेटा नए अवधि फ़ॉर्मैट के अनुसार ऑटोमैटिकली ऐडजस्ट हो जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.