इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

CLEAN

CLEAN फ़ंक्शन, टेक्स्ट से प्रिंट न होने वाले वर्णों (यूनिकोड चिन्ह कोड 0–31) को हटाता है।

CLEAN(टेक्स्ट)

टेक्स्ट : कोई भी मान जिसमें से आप प्रिंट न होने वाले वर्णों को हटाना चाहते हैं।

नोट्स

  • अन्य एप्लिकेशन से पेस्ट किए गए टेक्स्ट में अवांछित प्रश्नचिह्न, स्पेस, बॉक्स या अन्य अवांछित वर्ण शामिल होने पर यह फ़ंक्शन सहायक हो सकता है।

  • यहाँ कुछ प्रिंट न होने वाले असामान्य वर्ण शामिल हैं जो CLEAN द्वारा हटाएँ नहीं गए हैं (वर्ण कोड 127, 129, 141, 143, 144, और 157)। इन्हें हटाने के लिए आप इन्हें 0–31 श्रेणी के कोड में बदलने हेतु CLEAN फ़ंक्शन का उपयोग करने से पहले SUBSTITUTE फ़ंक्शन का उपयोग कर सकते हैं।

  • टेक्स्ट से अतिरिक्त स्पेस हटाने के लिए TRIM फ़ंक्शन का उपयोग किया जा सकता है।

उदाहरण

मान लीजिए किसी दूसरे ऐप्लिकेशन से आप टेक्स्ट "a b c d e f" कॉपी कर उसे सेल A1 में पेस्ट करते हैं, लेकिन आपको "a b c ? ?d e f" दिखाई देता है।  अवांछित वर्णों को हटाने के लिए CLEAN का उपयोग कर पुनः कोशिश की जा सकती है :

=CLEAN(A1) "a b c d e f" दर्शाता है।

इसे भी देखेंSUBSTITUTETRIM
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.