इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

VARPA

VARPA फ़ंक्शन जनसंख्या (सही) प्रसरण जो किसी मान के सेट के परिक्षेपण, का माप होता है, को दर्शाता है।

VARPA(value, value…)

value: किसी मान। value में केवल एकल मान या संग्रह हो सकता है। सभी मानों को समान मान प्रकार (जो स्ट्रिंग मान और बूलियन मान संख्या मानों में शामिल हो सकते हैं उन्हें छोड़कर) का होना चाहिए। कम से कम दो मान आवश्यक हैं। स्ट्रिंग मान संदर्भ सेल में शामिल किया जा सकता है लेकिन वितर्क रूप में सीधे फ़ंक्शन में दर्ज नहीं किया जा सकता।

value…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त मानों या मानों के संग्रहों को शामिल करें।

नोट्स

  • VARPA फ़ंक्शन, डेटा पॉइंट के विचलनों के वर्गों के योगफल को विभाजित करके जनसंख्या या सही, विचलन (जो कि नमूना या निष्पक्ष, विचलन के विपरीत है) ज्ञात करता है।

  • निर्दिष्ट मानों द्वारा पूरे संग्रह या जनसंख्या के केवल प्रतिमान को दर्शाने पर VARPA का उपयोग करना उचित है। यदि आपके द्वारा विश्लेषित किए जा रहे मान, बड़ी जनसंख्या के नमूने को दर्शाते हैं तो VARA फ़ंक्शन का उपयोग करें।

  • फ़ंक्शन किसी भी स्ट्रिंग मान को 0 मान, बूलियन मान FALSE को 0 और बूलियन मान TRUE को 1 असाइन करता है और सभी मानों के संख्या होने पर उन्हें संगणन में शामिल करता है। यदि तिथि/समय मान या अवधि मान शामिल हैं तो फ़ंक्शन एरर दर्शाता है। ख़ाली सेलों को अनदेखा किया जाता है।

  • VARPA फ़ंक्शन द्वारा दर्शाए गए प्रसरण के वर्गमूल STDEVPA फ़ंक्शन द्वारा दर्शाया गया है।

उदाहरण

मान लीजिए आपने कूपरटिनो, कैलिफोर्निया में तापमान संवेदक इंस्टॉल किया है। संवेदक प्रति दिन के उच्चतम और निम्नतम तापमान को रिकॉर्ड करता है। निम्नलिखित टेबल में जुलाई के शुरू के कुछ दिनों के डेटा को दर्शाया गया है तथा उच्च और निम्न तापमानों की संख्या के लिए नमूने के रूप में उपयोग किया जाता है (नोट करें कि यह उदाहरण मात्र है, इसका सांख्यिकीय रूप से मान्य होना आवश्यक नहीं है)। 5 जुलाई को संवेदक चल नहीं रहा था इसलिए टेबल में डेटा उपलब्ध नहीं के रूप में दिखाता है।

A

B

C

1

तिथि

उच्च

निम्न

2

01/07/10

58

58

3

02/07/10

84

61

4

03/07/10

82

59

5

04/07/10

78

55

6

05/07/10

लागू नहीं

लागू नहीं

7

06/07/10

81

57

8

07/07/10

93

67

=VARPA(B2:B8), लगभग 867.142857142857 को दर्शाता है जो कि प्रतिदिन के उच्च तापमानों के नमूने का VARPA द्वारा मापा गया परिक्षेपण (मानक प्रसरण परिक्षेपण का मापन है) है।

यह उच्च तापमान की वास्तविक रेंज को पार कर देता है क्योंकि "n/a" तामपान को 0 मान प्रदान किया जाता है। यदि आपके पास बड़ा डेटा सेट है जिसे आसानी से देखकर स्कैन नहीं किया जा सकता है या आप ग़ायब मानों को जाँचने के लिए स्वचालित तरीक़े का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप =VARP(B2:B8) जो कि लगभग 112.5555555555556 को दर्शाता है और VARPA जो कि लगभग 867.142857142857 को दर्शाता है, इनकी तुलना कर सकते हैं। यदि (जैसा कि इस मामले में है) वे समान नहीं हैं, तो यह दर्शाता है कि डेटा सेट में टेक्स्ट (जैसे कि "n/a") या एक या उससे अधिक बूलियन मान (TRUE या FALSE) शामिल हैं।

इसे भी देखेंSTDEVSTDEVASTDEVPSTDEVPAVARVARAVARP
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.